Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya Roy Kapoor: मॉर्वल एक्टर टॉम हिडलस्टन ने देखा 'द नाइट मैनेजर' वेब शो, वीडियो कॉल कर कही ये बात

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Fri, 17 Mar 2023 05:47 PM (IST)

    Aditya Roy Kapoor आदित्य रॉय कपूर ने फिल्मों के जरिये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब वह ओटीटी पर भी धमाल मचा रहे हैं। उनके शो द नाइट मैनेजर को द ...और पढ़ें

    File Photo of Tom Hiddleston and Aditya Roy Kapoor
    File Photo of Tom Hiddleston and Aditya Roy Kapoor

    नई दिल्ली, जेएनएन। आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर धमाल मचा रही है। इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। न सिर्फ इंडियन जनता, बल्कि विदेशी भी आदित्य और अनिल कपूर के इस शो के दीवाने होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में 'थॉर' फिल्म के हीरो टॉम हिडलस्टन ने आदित्य रॉय कपूर से वीडियो कॉल पर बात की और इस सीरिज की काफी तारीफ की।

    टॉम हिडलस्टन ने किया आदित्य को वीडियो कॉल!

    दरअसल, फेसटाइम पर टॉम ने आदित्य को वीडियो कॉल किया। इस वीडियो के पोस्ट को आदित्य रॉय कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इस पोस्ट पर आदित्य ने कैप्शन दिया, 'द ओजी नाइट मैनेजर ने कल हमारा शो देखा! उन्होंने कुछ दयालु शब्द कह हैं। बस हमें और क्या चाहिए।' पोस्ट में टॉम के चेहरे का क्लोजअप दिखाया गया है क्योंकि आदित्य ने वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

    आदित्य रॉय कपूर वर्कफ्रंट

    आदित्य रॉय कपूर फिलहाल अपनी इस वेब सीरीज से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इस शो की कहानी शांतनु 'शान' सेनगुप्ता पर आधारित है, जो इंडियन नेवी में लियूटेनेंट है और वर्तमान में ढाका के एक होटल में नाइट मैनेजर है। उसे होटल के मालिक की पत्नी सफीना किदवई ने जिम्मेदारी दी है कि वह उसे इंडिया लौटने में मदद करे।

    नाइट मैनेजर में आदित्य और अनिल के अलावा सोभिता धूलिपाला भी हैं। इस शो के अलावा आदित्य निर्देशक अनुराग बसु की 'मेट्रो इन डीनो' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके साथ सारा अली खान होंगी।

    यह भी पढ़ें: Ram Charan: एयरपोर्ट पर RRR स्टार राम चरण का जोरदार स्वागत, भीड़ से प्रेग्नेंट पत्नी को बचाते नजर आए अभिनेता

    यह भी पढ़ें: TJMM Worldwide Collection Day 9: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने दुनियाभर में दिखाया जलवा, कमा डाले इतने करोड़

    खबरें और भी