70 के दशक का बच्चा... Amitabh Bachchan के स्टारडम पर पड़ा भारी, नन्हे स्टार के पास थीं बिग बी से ज्यादा फिल्में!
बजट अमिताभ का बड़ा था, कद अमिताभ का बड़ा था, लेकिन फिल्मों की लिस्ट मास्टर राजू की बड़ी थी। जी हां, आज हम आपको 70 के दशक उस नन्हे स्टार के बारे में बताने ...और पढ़ें

इस बच्चे के पास था अमिताभ बच्चन से ज्यादा काम!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में 70 और 80 के दशक का वो दौर था, जब महानायक अमिताभ बच्चन अपनी 'एंग्री यंग मैन' वाली इमेज का सिक्का चलता था। उस दौर में बिग बी मानो सिनेमा की गद्दी पर राज कर रहे थे। इसी बीच एक ऐसा 'बच्चा' आया, जो फिल्मों का 'मास्टर' बन गया।
इस छोटे पैकेट ने मानो महानायक (Amitabh Bachchan) के स्टारडम को भी चुनैती दे डाली थी। अगर हम आपसे कहें कि इस बच्चे के पास उस दौर में बड़े-बड़े एक्टर्स से ज्यादा फिल्मों के ऑफर थे, तो क्या आप इस पर यकीन करेंगे? पर जनाब हकीकत तो यही है। हाल ही में खुद इस एक्टर ने इस बारे में खुलासा किया है। आइए जानते हैं उसी की कहानी...
अमिताभ पर भारी पड़ा मास्टर राजू का स्टारडम?
दरअसल ये हम नहीं बल्कि किसी और ने कहा है और जिन्होंने कहा है उनका नाम है मास्टर राजू (Master Raju) यानि एक्टर राजू श्रेष्ठ (Raju Shrestha)। वही राजू श्रेष्ठ जिन्होंने 70-80 के दशक में कई फिल्मों बाल कलाकर के तौर पर काम किया है। उनका असली नाम फहीम अजनी (Fahim Ajani) है जिन्हें अपने स्टेज नाम मास्टर राजू और राजू श्रेष्ठ से जाना जाता है।

हाल ही में मास्टर राजू ने बताया कि कैसे एक दौर था, जब उन्हें बड़े-बड़े सितारों से भी ज्यादा फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे थे। सिद्धार्थ कनन से बातचीत में इसका खुलासा किया है। राजू श्रेष्ठ ने बताया कि,
"अमित जी वक्त के बहुत पाबंद हैं, और मैं ये कैसे कहूं पर उस दौर में उनके पास मुझसे कम काम था? ये कहते हुए भी मुझे हंसी आ रही है। वो वक्त पर आ जाते थे और उनके क्लोज-अप शॉट्स पहले ले लिए जाते थे। फिर, जब मैं आता था, तो उनसे साइड में बैठने के लिए कहा जाता था क्योंकि मेरे शॉट्स को प्राथमिकता दी जाती थी, क्योंकि मुझे तीन घंटे में निकलना होता था। उस दौरान अमित जी बस इंतज़ार करते रहते थे। जब मेरे शॉट्स पूरे हो जाते थे, तब जाकर उनके बचे हुए क्लोज-अप लिए जाते थे।"
जब बिग बी को मास्टर राजू की मां ने डांटा
इस बातचीत में मास्टर राजू ने बताया कि एक बार उनकी मां ने भी अमिताभ बच्चन को डांट लगा दी थी। मास्टर राजू ने बताया कि, 'फरार के सेट पर, मेरी मां ने अमित जी को डांटा था। एक सीन में, वो अपने हाथ पर लगा एक घाव दिखा रहे थे और उस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। वहीं लंच चल रहा था और हम खाना खा रहे थे। मेरी मां ने कहा, 'प्लीज इसे ढक लीजिए, यहां मक्खियां आ रही हैं और हम खाना खा रहे हैं।'
खबरें और भी
इसके साथ ही इस बातचीत में मास्टर राजू ने बताया कि सिर्फ अमिताभ बच्चन ही उस दौर में ऐसे एक्टर थे, जो वक्त पर फिल्म के सेट पर आते थे। बाकी कई कलाकार ऐसे थे, जो हमेशा लेट आते थे। आपको बता दें कि, 200 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले मास्टर राजू ने मात्र 3 साल की उम्र से अपना करियर शुरू किया था।
15 अगस्त 1966 को जन्मे मास्टर राजू की पहली फिल्म शर्त (1969) में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। सबसे ज्यादा लाइमलाइट मास्टर राजू को फिल्म चितचोर से मिली, जिसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। उन्होंने राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन से लेकर कई स्टार्स के साथ काम किया। इसके साथ ही वो कई टीवी शोज में भी नजर आए हैं।