विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Masti 4: 'मस्ती' के चक्कर में फिर फंसेंगे रितेश-विवेक और आफताब, इंद्र कुमार नहीं इस निर्देशक को मिली जिम्मेदारी

Published: Thu, 29 Feb 2024 12:59 PM (IST)

Vivek Oberoi आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख एक बार फिर से अपने फैंस को मस्ती की राइड पर ले जाने ...और पढ़ें

मस्ती 4 के साथ फिर लौट रहे हैं आफताब- विवेक और रितेश / फोटो- imdb
मस्ती 4 के साथ फिर लौट रहे हैं आफताब- विवेक और रितेश / फोटो- imdb

HighLights

  1. मस्ती की राइड पर ले जाने के लिए आ रहे हैं विवेक-रितेश और अफताब
  2. जल्द मस्ती 4 की शूटिंग होगी शुरू
  3. इंद्र कुमार की जगह इस निर्देशक के कंधों पर आई जिम्मेदारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मस्ती' की स्टारकास्ट एक बार फिर से हंसी की राइड पर अपने दर्शकों को लेकर जाने के लिए बिल्कुल तैयार है। मस्ती, ग्रैंड मस्ती और ग्रेट ग्रैंड मस्ती के बाद अब हाल ही में मेकर्स ने इसके चौथे पार्ट की भी घोषणा कर दी है।

हालांकि, 'मस्ती' की अगली फ्रेंचाइजी' के निर्देशन की कमान इस बार इंदर कुमार नहीं, बल्कि कोई अन्य निर्देशक ही संभालेगा। हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने मस्ती 4 (Masti 4) के एक पोस्टर के साथ इस फिल्म की घोषणा की और साथ ही कई और डिटेल्स भी फैंस के साथ शेयर की हैं।

विवेक ओबेरॉय-आफताब शिवदासानी ऐसे की घोषणा

अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर वाहवाही बटोर रहे विवेक ओबेरॉय( Vivek Oberoi) ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए मस्ती 4 का एक पोस्टर शेयर किया। उन्होंने फैंस के साथ अपनी आगामी फिल्म की जानकारी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पास्ट के अंतिम ब्लास्ट के लिए हो जाइए तैयार।

यह भी पढ़ें: Vivek Oberoi का बड़ा खुलासा, जब सबने किया था BOYCOTT तो इस सुपरस्टार ने डिप्रेशन से निकलने में दिया था साथ

अपनी सांसों को थाम लीजिये, क्योंकि हम मस्ती 4 के साथ वापस लौट रहे हैं, जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। ए झुनझुनवाला, एस.के. अहलूवालिया, इंद्र कुमार और अशोक कुमार इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान इस बार मिलाप जावेरी संभालेंगे, हम इस शानदार राइड के लिए तैयार हैं"।

इंद्र कुमार की जगह ये निर्देशक लेगा जिम्मेदारी

मस्ती 4 की घोषणा के साथ इस फिल्म का निर्देशक भी बदल चुका है। विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म के निर्देशन की कमान इस बार इंद्र कुमार नहीं, बल्कि डायरेक्टर मिलाप जावेरी संभालेंगे, जो इससे पहले मस्तीजादे, सत्यमेव जयते, मरजांवा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

अफताब शिवदासानी ने भी इस फिल्म की घोषणा के साथ चौथे पार्ट का हिस्सा बनने पर भी अपनी खुशी व्यक्त की। आपको बता दें कि साल 2004 में रिलीज हुई मस्ती ने 34.14 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इसके अलावा ग्रैंड मस्ती ने लाइफटाइम कलेक्शन 19 करोड़ का किया था।

यह भी पढ़ें: 'हाउसफुल' से 'धमाल' मचाने वाले रितेश देशमुख अब बने निर्देशक, पोस्टर के साथ किया पहली फिल्म का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।