Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Masti 4: 'पता नहीं घर की महिलाओं को कैसे...' सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा, ट्रेलर को बताया 'अश्लील'

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 08:19 AM (IST)

    काफी देरी के बाद 4 नवंबर को 'मस्ती 4' (Masti 4) का ट्रेलर रिलीज किया गया। हालांकि नेटिजन्स से इसे ज्यादातर नेगेटिव रिव्यू मिले। एक महिला ने ट्विटर पर ...और पढ़ें

    मस्ती 4 में नजर आएंगे विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख (फोटो-इंस्टाग्राम)

    मस्ती 4 में नजर आएंगे विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मस्ती 4 (Masti 4) का ट्रेलर पिछले हफ्ते लॉन्च होने वाला था लेकिन बाद में इसके रिलीज को टाल दिया गया। फिर इसे 4 नवंबर को लॉन्च किया गया लेकिन लग रहा फैंस पहली की मस्ती जैसे इसे एन्जॉय नहीं कर रहे। फिल्म में मुख्य कलाकार विवेक ओबेरॉय, आफ़ताब शिवदासानी और रितेश देशमुख तो हैं ही साथ ही नरगिस फाखरी, अरशद वारसी और तुषार कपूर भी नजर आए।

    फैंस ने ट्रेलर को बताया सस्ता

    एक तरफ जहां कुछ फैंस फ्रैंचाइजी की वापसी को लेकर काफी उत्साहित थे वहीं कई अन्य इससे प्रभावित नहीं हुए। उन्होंने ट्रेलर को 'सस्ता' और 'अश्लील' बताया। वहीं एक्स पर एक महिला की पोस्ट पर मिलाप जावेरी ने रिप्लाई भी किया।

    यह भी पढ़ें- दीवाली पर होगा डबल धमाका... 'Thamma' के साथ होगी 21 साल पुरानी इस फ्रेंचाइजी की टक्कर

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

    महिलाएं हुईं नाराज

    एक यूजर ने कमेंट किया,'मजेदार तो कुछ भी नहीं है, इतनी अश्लीलता भरी पड़ी है।' एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'बहुत घटिया।'एक अन्य ने लिखा, 'इतनी अश्लीलता डालकर मस्ती 4 बना दी।" मस्ती 4 के ट्रेलर से खासकर महिलाएं नाराज नजर आईं। एक महिला ने ट्वीट किया, "ऐसी फिल्में करने के बाद ये अपने घर की महिलाओं का सामना कैसे करते हैं, आपको कभी पता नहीं चलेगा।"

    उन्होंने आगे लिखा,"अगर DISGUST एक जॉनर होता, तो ये ट्रेलर उसमें अव्वल होता। हमें पूरा भरोसा है कि हमारी जनता इसे देखेगी और कंटेंट से कोई दिक्कत नहीं होगी। अरे ये तो बस 'मज़ेदार' है यार।"

    फिल्म के निर्देशक मिलाप ने इस पर रिएक्ट करते हुए फिल्म का बचाव किया। उन्होंने ट्वीट किया,"मैम, कृपया फिल्म जरूर देखें। आपको अच्छी लगेगी। महिलाओं की भूमिकाएं और दृष्टिकोण बहुत मजबूत हैं।"

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    यह फिल्म 21 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है। हालांकि इसे सोलो रिलीज नहीं मिल रही क्योंकि उसी दिन तीन और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें फरहान अख्तर अभिनीत 120 बहादुर, विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ़ द पास्ट और मनीष मल्होत्रा की प्रोडक्शन फ़िल्म गुस्ताख़ इश्क शामिल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हॉलीवुड को पीछे छोड़ देगी ये 4000 करोड़ी भारतीय फिल्म, Vivek Oberoi ने किया खुलासा!