'Kartik Aaryan बॉलीवुड के पीआर किंग हैं...', Matka King एक्टर विजय वर्मा ने कसा कार्तिक पर तंज? इंटरनेट पर बवाल
एक्टर विजय वर्मा ने कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड का 'पीआर किंग' बताया है, जिससे इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। क्या है ये पूरी खबर आइए जानते हैं...

विजय वर्मा ने कार्तिक को बताया 'पीआर किंग'
HighLights
विजय वर्मा ने कार्तिक आर्यन को 'पीआर किंग' कहा
कार्तिक की पीआर इमेज पर इंटरनेट पर बहस छिड़ी
सोशल मीडिया यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन की फिल्मों की चर्चा हो ना हो, लेकिन जनाब लाइमलाइट में जरूर ही रहते हैं। यही वजह है कि कार्तिक आर्यन खूब सुर्खियां बटोरते हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक कभी ट्रोल होते हैं, तो कभी कार्तिक अपनी फिल्मों और स्टाइल के जरिए तारीफें भी पाते हैं और अब लीजिए कार्तिक पर एक एक्टर ने इशारों ही इशारों में कार्तिक पर निशाना साधा है।
कार्तिक पर किसने कसा तंज?
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने जबसे रीमेक फिल्मों में काम किया है, तबसे उन्हें पॉपुलैरिटी तो खूब मिली है लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है जो कार्तिक की एक्टिंग पर सवाल उठाता है। कार्तिक ने 'भूल-भुलैया' सीरीज के दो पार्ट्स में अक्षय कुमार को रिप्लेस किया है, ऐसे में कुछ लोग इससे खफा भी हुए हैं। अब लीजिए हाल ही में कार्तिक को लेकर एक्टर विजय वर्मा ने कहा है कि वो पीआर के किंग हैं।
दरअसल हाल ही में एक्टर विजय वर्मा का एक वीडियो रेडिट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर से पूछा गया कि बॉलीवुड में कौन पीआर का किंग है तो इस पर विजय ने झट से कार्तिक आर्यन का नाम ले लिया।
मतलब यह है कि बॉलीवुड में अपनी फिल्मों और इमेज को प्रमोट करने में सबसे माहिर कौन है, तो इसमें विजय ने कार्तिक का नाम लिया और इसीलिए उन्होंने कहा है कि इसके लिए कार्तिक पीआर एजेंसी का सहारा लेते हैं।
Vijay varma take shots at Kartik aryan for his PR!
by u/arina_0730 in BollyBlindsNGossip
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कार्तिक आर्यन को लेकर रेडिट पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि, 'सच बोलने में कोई बुराई नहीं है। मैं यहां विजय का समर्थन कर रहा हूं। कम से कम विजय ने कार्तिक की तरह अपनी पीआर वाली इमेज तो नहीं बनाई है'।
एक और यूजर ने लिखा है कि, 'मैं भी ऐसा ही हूं, बातों बातों में सच बोल देता हूं'। तो वहीं एक यूजर ने कहा कि, 'ऐसा नही हैं कि सिर्फ कार्तिक ही पीआर का सहारा लेते हैं, कई और स्टार्स भी हैं, जिनकी इमेज पीआर के भरोसे चल रही है'। इसके अलावा भी कई यूजर्स हैं जिन्होंने पीआर को लेकर काफी कुछ कहा है।
आपको बता दें कि, कार्तिक आर्यन एक आउटसाइडर हैं और उन्होंने अपने दम पर आकर सिनेमा में नाम बनाया। हालांकि अक्सर कार्तिक पर इस तरह के आरोप लगते रहे हैं। वहीं विजय वर्मा (Vijay Varma) की बात करें तो हाल ही में वह 'मटका किंग' (Matka King) में नजर आए हैं, जिसमें उनके किरदार की काफी तारीफें हुई हैं।
