Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    65 साल पहले Mohammad Rafi ने पूरी की मीना कुमारी की फरमाइश, मौत के बिस्तर पर सुनाया था ये गाना

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 07:36 PM (IST)

    मीना कुमारी को एक गाना बेहद पसंद था। मोहम्मद रफी ने उनकी बीमारी के दौरान बिस्तर पर बैठकर यह गाना सुनाकर उनकी अंतिम इच्छा पूरी की थी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मीना कुमारी (Meena Kumari) की जिंदगी पर्दे पर जिंदगी शानदार रही, उनका आखिरी वक्त उतने ही दुख में बीता। हिंदी सिनेमा में जब भी दर्द और तनहाई की बात होती है...तो दिमाग में सबसे पहली छवि मीना कुमारी की ही आती है।

    किस बीमारी की वजह से हुआ था एक्ट्रेस का निधन

    एक्ट्रेस ने पर्दे पर कई फिल्मों में इस तरह के रोल निभाए जिसकी वजह से उन्हें ट्रेजेडी क्वीन के नाम से भी जाना जाता था। एक्ट्रेस को लीवर सिरोसिस की बीमारी थी जिसकी वजह से 31 मार्च 1972 में 38 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

    Meena (4)

    लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड से मीना कुमारी का एक पसंदीदा गाना था जिसे वो अक्सर सुना करती थीं। ये गाना मीना कुमारी के दिल के बेहद करीब था। क्या है वो गाना और एक्ट्रेस क्यों इसे इतना पसंद करती थीं चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मीना कुमारी ने की थी इस गाने की फरमाइश

    हम बात कर रहे हैं साल 1961 में आई मीना कुमारी की फिल्म 'प्यार का सागर' (Pyaar Ka Sagar) की। इस फिल्म का गाना -'मुझे प्यार की जिंदगी देने वाले' (Mujhe Pyaar Ki Zindagi) मीना कुमारी का फेवरेट गाना था। मीना जब-जब इस गीत को गुनगुनाती थीं उन्हें अलग ही सुकून मिलता था। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजेंद्र कुमार को कास्ट किया गया था। इसे मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने अपने सुरों से सजाया था।

    खबरें और भी

    मीना कुमारी अक्सर सुनती थीं ये गाना

    जब मीना बिस्तर पर पड़ी हुई थीं और एकदम बीमार हालत में थीं तो ये गीत वो अक्सर सुना करती थीं। फिल्म जगत के कई कलाकार उनसे मिलने के लिए जाता करते थे। मोहम्मद रफी भी इसी तरह एक दिन उनसे मिलने पहुंचे। तब मीना ने उनसे वो गाने की रिक्वेस्ट की। रफी साहब ने भी मीना की इस रिक्वेस्ट को टाला नहीं और सिरहाने बैठकर ये गीत सुनाया। ये गाना उनकी आत्मा में उतर चुका था।