Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रियंका चोपड़ा को कजिन मीरा चोपड़ा ने दी बधाई, कहा- बनेंगी सुपर मॉम

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:35 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कंफर्म किया था वह और निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। तभी से उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने बधाई देना शु ...और पढ़ें

    Meera Chopra social media post, Instagram account
    Meera Chopra social media post, Instagram account

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीबुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय के लिए हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन आजकल वह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने और निक जोनस के सरोगेसी से माता-पिता बनने की खबर दी थी। प्रियंका के इस पोस्ट के बाद से ही बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी प्रियंका को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने भी इस खुशखबरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने घर नन्हा मेहमान आने की खबर दी थी। जिसमें उन्होंने लिखा, "ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम इस खास मौके पर आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।"

    मीरा चोपड़ा किया यूं रिएक्ट

    एक इंटरव्यू में मीरा चोपड़ा ने कहा, "प्रियंका हमेशा से बहुत सारे बच्चे चाहती थीं। मैं प्रियंका की जिंदगी के नए चैप्टर को लेकर काफी खुश हूं। उन्होंने आगे कहा, प्रियंका अपनी बेटी की सुपर मॉम बनने वाली हैं। प्रियंका ने अपनी जिंदगी के हर हिस्से में बेहतरीन किया है। हम सभी को प्रियंका पर बहुत गर्व है।"

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। जो साल की सबसे चर्चित शादी बनी थी।

    सरोगेसी के जरिए माता- पिता बने ये सितारें

    बता दें कि यह पहला मौका नही है जब कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी सरोगेसी के जरिए माता- पिता बना है। प्रियंका चोपड़ा से पहले आमिर खान, शाहरुख खान, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, सनी लियोनी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और एकता कपूर जैसे कई बड़े स्टार सेरोगेसी का सहारा ले चुके हैं। 

    खबरें और भी