Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mehboob Khan: मदर इंडिया से पहले महबूब खान ने बनायी थीं क्लासिक फिल्में, जानिए- किसकी रीमेक थी नरगिस की फिल्म?

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 26 May 2023 10:06 PM (GMT+05:30)

    Mehboob Khan महबूब खान बॉलीवुड और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और फेमस निर्देशकों में से एक है। उन्होंने मदर इंडिया ऐलान रोटी अंदाज जैसी कई फ ...और पढ़ें

    Mehboob Khan: मदर इंडिया, ऐलान, रोटी, अंदाज
    Mehboob Khan: मदर इंडिया, ऐलान, रोटी, अंदाज

    Mehboob Khan: महबूब खान का निधन 28 मई 1964 को मुंबई में हुआ था। वहीं, उनका जन्म 9 सितंबर 1960 को हुआ था। वह भारतीय सिनेमा जगत के सबसे सफल निर्माता-निर्देशक माने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं जो तत्कालीन सामाजिक ताने-बाने पर आधारित थी। महबूब खान ने कई पुरस्कार भी जीते थे। मदर इंडिया के पहले भी उनकी बनाई कई फिल्में ऐसी थी, जो कल्ट की श्रेणी में आ चुकी थी और अपने दौर में काफी पसंद की जाती थी।

    औरत 1940

    महबूब खान की फिल्म औरत 1940 में आई थी। इस फिल्म में सरदार अख्तर, सुरेंद्र और याकूब की अहम भूमिका थी। इस फिल्म का म्यूजिक अनिल बिस्वास ने दिया था। महबूब खान ने आगे चलकर इसी फिल्म का रीमेक मदर इंडिया बनाई थी जो कि 1957 में आई थी जो कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है।

    रोटी 1942

    महबूब खान ने रोटी 1942 में बनाई थी। यह फिल्म एंटी कैपिटलिस्ट थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। इस फिल्म में चंद्रमोहन, शेख मुख्तार, सितारा देवी की अहम भूमिका थी।

    ऐलान 1947

    ऐलान 1947 में आई थी। इस फिल्म का विषय काफी दिलचस्प था। यह मुस्लिम सोशल मेलोड्रामा फिल्म थी। यह तब की 6 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म मुसलमानों की शिक्षा पर बात करती थी। फिल्म में सुरेंद्र, मुनव्वर सुल्ताना की अहम भूमिका थी। इस फिल्म का निर्माण भी महबूब खान ने खुद किया था।

    अंदाज 1949

    महबूब खान की अंदाज फिल्म 1949 में आई थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार, राज कपूर और नरगिस तीनों की लव स्टोरी थी। खास बात यह है कि पहली बार राज कपूर और दिलीप कुमार ने एक साथ काम किया था। यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। फिल्म का निर्देशन महबूब खान ने किया था। वहीं, फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे।

    खबरें और भी

    मदर इंडिया 1957

    महबूब खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। इस फिल्म में नरगिस, सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की अहम भूमिका थी। यह फिल्म महबूब खान की फिल्म औरत का रीमेक थी जो कि 1940 में आई थी। इस फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड तक अपनी धमक पहुंचाई थी।