यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Merry Christmas: 'बहुत इंटेंस एक्सपीरिएंस था...', श्रीराम राघवन के साथ काम करने पर बोलीं कटरीना कैफ
Merry Christmas यह फिल्म पहले दिसम्बर में रिलीज होने वाली थी मगर फिर इसे जनवरी तक के लिए खिसका दिया गया। फिल्म में कटरीना विजय सेतुपति के साथ लीड रोल ...और पढ़ें

HighLights
- 2024 में कटरीना कैफ की पहली रिलीज होगी मैरी क्रिसमस
- रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है
- विजय सेतुपति के साथ कटरीना पहली बार पर्दे पर दिखेंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2018 की हिट फिल्म अंधाधुन के बाद निर्देशक श्रीराम राघवन मैरी क्रिसमस लेकर आ रहे हैं, जिसमें कटरीना कैफ के साथ विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। यह फिल्म इन दोनों की पेयरिंग की वजह से एलान के वक्त से ही चर्चा में है।
इस फिल्म के जरिए कटरीना ना सिर्फ विजय, बल्कि श्रीराम राघवन के साथ भी पहली बार काम कर रही हैं।फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। श्रीराम राघवन के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कैटरीना कैफ ने कहा-
श्रीराम राघवन सर के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था। वह क्रिएटिव माइंड वाले एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं और उनके सेट पर रहना एक बिल्कुल अलग दुनिया में रहने जैसा है। वह एक बेहतरीन फिल्ममेकर के साथ-साथ एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं। यह बहुत इंटेंस एक्सपीरियंस था, खासकर दो अलग-अलग भाषाओं में फिल्म करना। हम सभी पहले दिन से ही इस फिल्म को बनाने के लिए बहुत पैशनेट थे और अब रिलीज के लिए बहुत उत्साहित हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
मैरी क्रिसमस फिल्म 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को हिंदी और तमिल भाषाओं में अलग-अलग शूट किया गया है। फिल्म हिंदी और तमिल के साथ तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Upcoming Movies In 2024- बॉक्स ऑफिस पर तूफान की तैयारी! ये पांच फिल्में काट सकती हैं 1000 करोड़ क्लब का फीता
हिंदी और तमिल की सपोर्टिंग कास्ट
हिंदी लैंग्वेज की फिल्म में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति के साथ संजय कपूर, राधिका आप्टे, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद ने अभिनय किया है। वहीं, तमिल लैंग्वेज में कटरीना और विजय के अलावा राधिका सरतकुमार, शनमुगराजा, कविन जय बाबू और राजेश विलियम्स हैं।
खबरें और भी
इससे पहले कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आई थीं। फिल्म में कैटरीना ने दमदार एक्शन किया था और उनके काम की खूब तारीफ हुई थी।
विजय सेतुपति ने शाह रुख खान स्टारर जवान में विलेन का रोल प्ले किया था, जो साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। साथ ही विजय ने शाहिद कपूर के साथ राज एंड डीके की वेब सीरीज फर्जी में एक पुलिस ऑफिसर का अहम किरदार निभाया था।