Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Met Gala 2023: व्हाइट गाउन पहन मेट गाला के कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, फैंस बोले- आसमान से आई परी

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 02 May 2023 08:17 AM (IST)

    Met Gala 2023 एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मेल गाना पर अपना डेब्यू कर दिया है। रेड कारपेट पर आलिया ने व्हाइट गाउन में एंट्री मारी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद ख ...और पढ़ें

    Met Gala 203 Alia bhatt photos Instagram
    Met Gala 203 Alia bhatt photos Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Met Gala 2023: हॉलीवुड सिनेमा की सबसे बड़ी फैशन नाइट यानी मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। एक से बढ़कर एक स्टार्स अपना जलवा रेड कारपेट पर दिखा रहे है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपना डेब्यू कर दिया है। रेड कारपेट पर आलिया ने व्हाइट गाउन में एंट्री मारी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आई।

    1 मई से रेड कारपेट का आगाज

    हर साल ये इवेंट मई में शुरू होती है। इस बार भी 1 मई से इसकी शुरुआत हुई। मेट गाला एक चैरिटेबल फैशन शो है, जो हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है।

    आलिया भट्ट ने किया मेट गाला डेब्यू

    घंटों इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट का लुक सामने आ ही गया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का गाउन पहना। जो व्हाइट कलर की पर्ल्स से बना हुआ है। इस गाउन को नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है।

    इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ग्लव्स और यूनिक ईयररिंग्स भी कैरी किए। हेयर स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस मिडल पार्टिंग के साथ बेहद ग्लैमरस लुक दिया।

    आलिया ने शेयर की तस्वीरें

    आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी तस्वीरें साझा की है। वहीं एक्ट्रेस की बहन शाहीन भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है और कैप्शन में लिखा- मेट गाला - कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने लुक की ब्लैक एड व्हाइट फोटो शेयर की थी और लिखा था 'और हम तैयार हैं।'

    खबरें और भी

    खास है इस बार भी थीम

    इस साल की थीम "कार्ल लेगेरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी" है। साल 2019 में ​कार्ल का देहांत हो गया था। लजेरफेल्ड को उनके अनोखे स्टाइल के लिए जाना जाता था। वह हमेशा एक ब्लैक सूट पहनते थे और हमेशा काले चश्मे में नजर आते थे।

    इन सितारों का दिखा जलवा

    आलिया भट्ट के अलावा कई हॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए, जिसमे किम कादर्शियन, बिली एलिश, केंडेल जेनर, रिहाना, जीजी हदीद, नाओमी कैंपबेल, रोज और जैनी के रेड कारपेट पर वॉक किया।