यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Met Gala 2023: मेट गाला में इस बार नहीं दिखेगा इस फेमस एक्ट्रेस का जलवा, नाम सुनकर आप भी आ जाएंगे सदमे में
बता दें कि मेट गाला में डेब्यू को लेकर आलिया काफी सुर्खियों में बनीं हैं। इस इवेंट में आलिया के अलावा प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी भी हिस्सा लेने वाल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Met Gala 2023: मेट गाला (Met Gala) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मेट गाला इस बार सोमवार यानी 1 मई, 2023 को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला है। मेट गाला फैशन कैलेंडर में सबसे प्रेस्टीजियस इवेंट में से एक माना जाता है।
मेट गाला को लेकर हमेशा से ही अलग दीवानगी देखने के मिली है। फैशन का सबसे बड़ा नाइट आउट कहलाने वाले इस अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर अजीबो-गरीब लुक देखने को मिलता है, लेकिन इस बार मेट गाला अपनी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री को मिस करेगा।
ब्लेक लाइवली इस बार मेट गाला में नहीं होंगी शामिल
ब्लेक लाइवली (Blake Lively) मेट गाला (Blake Lively Met Gala) की फेवरेट है। फैंस उनका स्टाइल और लुक जानने के लिए हमेशा ही अपना दिल थामें इंतजार करते हैं, लेनिक इस बार उनके फैंस को निराश होना पड़ेगा। ई न्यूज के अनुसार, ‘इस बार ब्लेक लाइवली मेट गाला में शामिल नहीं होंगी, लेकिन फैशनिस्टा ब्लेक लाइवली ने यह भी कहा है कि वह इस साल के रेड कार्पेट लुक्स पर नजर रखेंगी, जो ‘कार्ल लेगरफेल्डः ए लाइन ऑफ ब्यूटी‘ थीम पर बेस्ड है।
पहली बार मेट गाला में शामिल होंगी आलिया भट्ट
आपको बता दें कि इस बार मेट गाला इवेंट में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहली बार हिस्सा लेने जा रही हैं। वहीं, मेट गाला के हिस्सा लेने के लिए वह आज यानी शनिवार को रवाना हो गई हैं। एक्ट्रेस को शनिवार सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया है।
खबरें और भी
बता दें कि मेट गाला में डेब्यू को लेकर आलिया काफी सुर्खियों में बनीं हैं। इस इवेंट के आउटफिट के लिए उन्होंने मशहूर डिजाइनर प्रबल गुरुंग को चुना है। इस इवेंट में आलिया के अलावा प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी भी हिस्सा लेने वाली है। मेट गाला में फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे।