Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लाखों में बिका Michael Jackson का एक गंदा मोजा, 28 साल बाद इस जगह मिला

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 04:05 PM (IST)

    पॉप संगीत के बादशाह कहे जाने वाले दिग्गज सिंगर माइकल का एक मोजा हाल ही में 28 साल बाद मिला। खास बात यह है कि ये मोजा 7 लाख रुपये में नीलाम हुआ। मशहूर ...और पढ़ें

    लाखों में बिका माइकल जैक्सन का मोजा
    लाखों में बिका माइकल जैक्सन का मोजा

    HighLights

    1. माइकल जैक्सन का 28 साल बाद मिला मोजा
    2. लाखों में नीलाम हुआ पॉप स्टार का ये मोजा
    3. गंदे मोजे की नीलामी में लगी बड़ी कीमत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माइकल जैक्सन, एक ऐसा नाम जिसे शायद कोई होगा जो ना जानता हो। उन्होंने जितनी शोहरत जीते हुए। जब कोई अच्छा डांस करता है तो आज भी लोग बातों ही बातों में माइकल जैक्सन का जिक्र कर ही देते हैं। लेकिन खास बात यह है कि फैंस को माइकल के साथ ही उनकी चीजों से भी काफी लगाव है। लोग उनके इतने दीवाने हैं कि उनकी चीजों को भी वे उतना ही पसंद करते हैं।

    अब हाल ही में माइकल का एक सालों पुराना मोजा मिला जो उन्होंने 28 साल पहले किसी कॉन्सर्ट में पहना था। इस मोजे की नीलामी हुई और यह लाखों में बिका।

    यह भी पढ़ें- एक दिन में मनीष मल्होत्रा ने माइकल जैक्सन के लिए तैयार की थी शेरवानी, पॉप सिंगर ने कहा था थैंक यू

    कितने में बिका सिंगर का मोजा

    सिंगर ने 28 साल पहले एक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ही मिनटों के लिए यह मोजा पहना था, जिस पर अब कई तरह के दाग लग गए हैं। इसके बावजूद, उनके फैंस ने इसके लिए 8,000 डॉलर (करीब ₹7 लाख) चुकाए। बुधवार को फ्रांस में यह नीलामी हुई, जिसकी शुरुआत 3,400 डॉलर से हुई। उम्मीद थी कि यह मोजा 4,500 डॉलर तक बिक सकता है, लेकिन बोली 8,000 डॉलर तक पहुंच गई।

    नीलामी ऑर्गेनाइज करने वाले ऑरोरे इल्ली ने एएफपी को दिए इंटरव्यू में बताया कि माइकल जैक्सन ने यह मोजा 1996 में कुआलालंपुर में हिस्ट्री वर्ल्ड टूर के दौरान और फिर 1997 में फ्रांस के नीम्स में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान पहना था।

    कहां मिला ये मोजा

    यह सुनहरा चमकीला मोजा बाद में माइकल जैक्सन के ड्रेसिंग रूम के पास एक स्टेज टेक्निशियन को मिला, जिसे उन्होंने संभाल कर रख लिया था। इससे पहले भी 30 जुलाई, 2025 को फ्रांस में एक नीलामी में इस मोजे को पेश किया गया था।

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    पॉप के बादशाह और 39 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर माइकल जैक्सन न केवल अपने म्यूजिक और डांस के लिए बल्कि अपनी 150 से ज्यादा जीने की ख्वाहिश करने और उसके लिए कई तरह की चीजें करने के लिए भी जाने जाते थे। इसके लिए वे सोने के लिए ऑक्सीजन चैंबर का इस्तेमाल करते थे।

    25 जून, 2009 को लॉस एंजिल्स में उनकी अचानक मौत से दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई। 13 लोगों ने आत्महत्या कर ली, कई लोग सड़कों पर बेहोश हो गए। उनकी मौत के बाद माइकल के म्यूजिक और नाम ने खूब कमाई की - 17,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा।

    यह भी पढ़ें- क्या थी Michael Jackson की मौत की असली वजह? सिंगर के आखिरी बॉडीगार्ड ने किया शॉकिंग खुलासा