विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉक्टर को थप्पड़ मारने से कनिका कपूर को पत्नी बताने तक, सिंगिंग से ज्यादा विवादों से जुड़ा है Mika Singh का नाम

Published: Mon, 10 Jun 2024 11:05 AM (IST)

मीका सिंह एक जाने माने सिंगर हैं। उन्होंने पंजाबी से लेकर कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों में भी अपनी आवाज ...और पढ़ें

मीका सिंह का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
मीका सिंह का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं मीका सिंह
  2. विवादों से रहा है पुराना नाता
  3. कई मामलों से जुड़ा है सिंगर का नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'पार्टी तो बनती है', 'चिंता ता ता चिता चिता' जैसे कई शानदार गानों को अपनी आवाज दे चुके मीका सिंह आज इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने अपनी सिंगिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है और यही वजह है कि आज उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

हालांकि, सिंगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते है। आज 10 जून को मीका सिंह अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें उनके चाहने वाले जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जिनकी वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं।

यह भी पढ़ें: 'महिला को गुस्सा दिखाना था तो...', Kangana Ranaut के थप्पड़ विवाद पर Mika Singh ने दिया शॉकिंग रिएक्शन

रखी सावंत को किया था किस

मीका सिंह और विवाद को एक सिक्के के दो पहलू कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। उनसे जुड़े कई विवाद अभी तक सामने आ चुके हैं। फिर चाहें रखी सावंत को किस करना हो इवेंट में डॉक्टर को थप्पड़ मरना। साल 2006 में मीका ने अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी, जहां उन्होंने राखी को किस कर दिया था। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था, हालांकि बाद में चीजें सुलझ गईं।

कनिका कपूर को बताया था अपनी पत्नी

मीका सिंह सिंगर कनिका कपूर को लेकर चर्चा में भी रह चुके हैं। एक बार वह कपिल के शो में क्रिकेटर क्रिस गेल और कनिका के साथ आए थे। उस दौरान उन्होंने क्रिकेटर से कहा था कि बोलो 'भाभी जी नमस्ते'। इस पर उन्होंने भी मीका के बोले हुए शब्द बोल दिए।

मीका सिर्फ यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि आपने जो अभी बोला है अब मैं आपको उसका मतलब बताता हूं। इसका मतलब है कि आपने कनिका को भाभी कहा है, यानी ये मेरी पत्नी हैं और आप इनको हेलो बोल रहे हैं। मीका की बात सुनकर कनिका ने तुरंत कहा कि आप ये क्या बोल रहे हो। इसके बाद मीका ने कनिका को गले लगा लिया और हंसते हुए कहा मैं बस पंजाबी सीखा रहा हूं।

डॉक्टर को जड़ा था थप्पड़

सिर्फ इतना ही नहीं, एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में तो मीका सिंह ने डॉक्टर को थप्पड़ तक मार दिया था। वो मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इतना तेज थप्पड़ मारा था कि उनका कान का पर्दा तक फट गया था। इसके बाद कई डॉक्टर्स सिंगर के विरोध में खड़े हो गए थे।

हिट एंड रन केस से जुड़ा नाम

एक बार मीका सिंह का नाम हिट एंड रन केस में भी जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका ने 2014 में एक ऑटो रिक्शा चालक को टक्कर मार दी थी। इस घटना में कुछ पैसेंजर भी घायल हुए थे। इसके बाद मीका के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें: Mika Singh ने Jacqueline Fernandez की फोटो पर किया था ऐसा कमेंट, बाद में करना पड़ा डिलीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।