Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mika Singh: सोनू निगम के साथ हुए हादसे पर मीका सिंह ने किया रिएक्ट, बोले- 'मैं 10 बॉडीगार्ड लेकर चलता हूं'

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 02:42 PM (IST)

    सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुई हाथापाई पर अब सिंगर मीका सिंह ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोनू निगम को लेकर कंसर्न जताया है। साथ ही उन्होंने ...और पढ़ें

    Mika Singh reacted to the accident with Sonu Nigam, said- 'I walk with 10 bodyguards'
    Mika Singh reacted to the accident with Sonu Nigam, said- 'I walk with 10 bodyguards'

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mika Singh: मीका सिंह ने हाल ही में मुंबई में सोनू निगम के साथ सेल्फी को लेकर हुई हाथापाई की घटना पर रिएक्ट किया है। मीका सिंह ने सोनू निगम के साथ हुई इस घटना को दुखद और आश्चर्यजनक बताया। साथ ही मीका सिंह ने मुंबई को भारत की सबसे सेफ कंट्री बताते हुए नॉर्थ इंडिया में शो करने के दौरान 10 बॉडीगार्ड लेकर चलने की बात कही।

    नॉर्थ इंडिया में 10 बॉडीगार्ड लेकर चलते हैं मीका सिंह

    मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सोनू निगम के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने सोनू निगम के साथ हुई घटना पर दुख जताया। एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये बहुत दुखद और शॉकिंग है कि रिस्पेक्टेड सिंगर सोनू निगम पर अटैक हुआ है, और वो भी मुंबई में।' इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जब भी मैं भारत के उत्तरी भाग में शो करता हूं तब कम से कम 10 बॉडीगार्ड रखता हूं, पर मुंबई में मैं बॉडीगार्ड नहीं रखता। क्योंकि ये भारत का सबसे सुरक्षित शहर है।'

    क्या है पूरा मामला

    सोनू निगम ने उनके साथ हुई हाथापाई की घटना की खुद जानकारी दी थी। उन्होंने बताया, जैसे ही उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस बंद की और स्टेज से नीचे उतर रहे थे तभी कुछ लोग उनके पास आए और सेल्फी की डिमांड करने लगे। न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ विवाद हो गया था, जिसके बाद सोनू निगम और उनके दोस्तों पर हमला कर दिया गया।

    सोनू ने कहा कि उन्होंने शिकायत इसलिए दर्ज कराई है ताकि इस घटना से अवेयरनेस फैले। उन्होंने कहा कि लोगों को समझ आना चाहिए कि अपने फेवरेट स्टार के साथ जबरन फोटो लेने की कोशिश के क्या नुकसान हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Private Photo: मुंबई पुलिस ने आलिया भट्ट से कहा- जिम्मेदारों के खिलाफ दर्ज करवाएं शिकायत

    यह भी पढ़ें: Subi Suresh Death: 41 साल की उम्र में एक्ट्रेस सुबी सुरेश ने दुनिया को कहा अलविदा