यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मिर्जापुर के 'मुन्ना भैया' पहली ही मुलाकात में आकांक्षा शर्मा को दे बैठे थे दिल, बेहद फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी
कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म प्यार का पंचनामा से अपनी शुरुआत करने वाले एक्टर दिव्येंदु शर्मा ने वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना भैया बनकर सबका खूब दिल ज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Divyendu Sharma Birthday: फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता दिव्येन्दु शर्मा भले ही बॉलीवुड में अपनी छाप न छोड़ पाए हों, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उन्होंने अपनी बहुत अच्छी पकड़ बनाई है। दिव्येन्दु शर्मा ने उस दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था, जब इंडिया में ओटीटी को इतनी ज्यादा वैल्यू नहीं दी जाती थी। दिव्येंदु शर्मा 18 जून 2022 को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में मिर्जापुर के 'मुन्ना भाई' की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं।
मिर्जापुर के मुन्ना भैया में नहीं थी प्यार का इजहार करने की हिम्मत
मिर्जापुर के 'मुन्ना भैया' उर्फ दिव्येंदु शर्मा ने अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा शर्मा संग शादी की। लेकिन वेब सीरिज मिर्जापुर में अपना धाकड़ अंदाज दिखाने वाले मुन्ना भैया में अपनी पत्नी संग प्यार का इजहार करने की हिम्मत नहीं थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्येंदु शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनकी और पत्नी आकांक्षा शर्मा की पहली मुलाकात कॉलेज समय में हुई थी। दिव्येंदु शर्मा पहली ही नजर में आकांक्षा को दिल दे बैठे थे, लेकिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए उन्होंने 6 से 7 साल तक का समय लिया और दोनों तब तक बेस्ट फ्रेंड बने रहे।
दिव्येंदु शर्मा की वाइफ की खूबसूरती से नहीं हटेगी नजर
दिव्येंदु शर्मा की वाइफ आकांक्षा शर्मा किसी भी हीरोइन से कम नहीं है। वह अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। आकांक्षा सिर्फ खूबसूरत ही नहीं हैं, बल्कि काफी स्टाइलिश भी हैं। कॉलेज के दिनों से ही अपनी पत्नी आकांक्षा को दिलों दिल में चाहने वाले दिव्येंदु शर्मा ने फिल्मों में अपना करियर बनाने के बाद वाइफ आकांक्षा से अपने प्यार का इजहार किया और उनसे शादी की।
View this post on Instagram
साल 2007 में माधुरी की इस फिल्म से की थी अपनी शुरुआत
दिल्ली से मुंबई अपना करियर बनाने के लिए पहुंचे दिव्येंदु शर्मा ने अपनी शुरुआत थिएटर से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी कई छोटे-मोटे रोल किए। साल 2007 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की फिल्म 'आजा नचले' में उन्होंने काम किया, जिसके बाद उन्होंने साल 2011 में लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में बतौर लीड एक्टर अपनी शुरुआत की।