Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT के बाद बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा 'त्रिपाठियों' का भौकाल, Mirzapur: The Film की शूटिंग पूरी; अब होगा 'खूनी खेल'!

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 12:12 PM (IST)

    मिर्जापुर: द फिल्म (Mirzapur The Film) की शूटिंग पूरी हो गई है, जो अब सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 2026 में आएगी। पंकज त्रिपाठी, अली फजल जैसे स ...और पढ़ें

    'मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग हुई पूरी

    'मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग हुई पूरी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर, एक ऐसी सीरीज जिसने ओटीटी पर आकर वो कारनामा किया, जिसे शायद कोई दूसरी सीरीज नहीं कर पाई। हर किसी ने इस सीरीज को पसंद किया और यही वजह है कि ओटीटी पर इस सीरीज की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इसे बड़े पर्दे पर भी रिलीज करने का ऐलान किया है। जल्द ही मिर्जापुर द फिल्म का भौकाल ओटीटी के बाद अब सिनेमाई पर्दे पर दिखने वाला है।

    खत्म हुई मिर्जापुर: द फिल्म की शूटिंग

    Mirzapur: The Film का इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे हैं। इस बार ओटीटी के बाद फिल्म में क्या कहानी दिखेगी, लोग इसके लिए ज्यादा उत्सुक हैं और अब लीजिए हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है।

     

    हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि फिल्म का शूट रैप कर दिया गया है। फिल्म का आखिरी शेड्यूल अब पूरा किया जा चुका है। वहीं इसके अलावा मिर्जापुर: द फिल्म ने ऑरमैक्स सिनेमैटिक्स की मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है। मतलब दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Mirzapur में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, बीना त्रिपाठी के सिंहासन को देगी टक्कर

    mirzapur 1

    क्या है इसकी कहानी?

    मिर्जापुर द फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक कोई खास खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि, यह फिल्म सीरीज का प्रीक्वल या उसी टाइमलाइन का एक बड़ा हिस्सा हो सकती है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि, फिल्म का स्केल वेब सीरीज से 10 गुना ज्यादा भव्य होगा, जिसमें मिर्जापुर की सत्ता के लिए एक नया खूनी खेल होगा। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अब यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है।

    खबरें और भी

    mirzapurr

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    फिल्म में इस बार पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे दिखेंगे इसके अलावा कुछ नए स्टार्स जैसे जीतू यानी जीतेंद्र और रवि किशन जैसे स्टार्स भी फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले थिएटर्स में रिलीज होगी और उसके बाद ही Amazon Prime Video पर आएगी। फिल्म इसी साल यानि 2026 में रिलीज की जाएगी। 

    मिर्जापुर के ओरिजिनल क्रिएटर पुनीत कृष्ण ने फिल्म को लिखा है तो वहीं गुरमीत सिंह ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। आपको बता दें कि, मिर्जापुर शो का पहला सीजन (Mirzapur Season 1) साल 2018 में आया था, वहीं दूसरा सीजन साल 2020 और तीसरा 2024 में आया था। अब सभी की नजरें फिल्म पर टिकी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें- Mirzapur की गोलू उर्फ Shweta Tripathi ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- 'बहुत भौकाली होगी अपकमिंग फिल्म'

     

    मिर्जापुर: द फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, क्या आपको लगता है कि यह सही फैसला है?