विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल से लेकर रेगिस्तान तक बहेंगी खून की नदियां, Mirzapur: The Movie की एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट

Updated: Fri, 28 Aug 2026 02:32 PM (IST)

मिर्जापुर सीरीज पर आधारित 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू होगी, जो 4 सितंबर को रिलीज हो रही है।

मिर्जापुर द मूवी की एडवांस बुकिंग होगी शुरू

मिर्जापुर द मूवी की एडवांस बुकिंग होगी शुरू

HighLights

  1. 'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू

  2. फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

  3. कहानी पूर्वांचल से रेगिस्तान तक जाएगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT पर धूम मचाने वाली मिर्जापुर सीरीज को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। पिछले काफी वक्त से इसकी फिल्म का इंतजार किया जा रहा था। मिर्जापुर द मूवी में इस बार क्या नजर आएगा और कहानी क्या होगी, दर्शक इसके लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और अब लीजिए एडवांस बुकिंग की तारीख का भी एलान हो गया है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग होगी शुरू

'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) के ट्रेलर को दर्शकों ने पहले ही काफी पसंद किया है, हालांकि मेकर्स ने फिल्म के टीजर, ट्रेलर और पोस्टर्स के जरिए काफी बज क्रिएट किया है। अब जब फिल्म नजदीक आ रही है तो जाहिर दर्शक अपनी सीट बुक करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में मेकर्स ने खुलासा कर दिया है कि फिल्म एडवांस बुकिंग कब से शुरू हो रही है। दरअसल फिल्म की रिलीज डेट में सिर्फ 7 दिन बाकी हैं और फिल्म की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू होने जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-28 at 2.22.25 PM (1)

ऐसे में अब सीट बुक करने वालों और मिर्जापुर के फैंस के लिए ये भी एक खुशखबरी है। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी अच्छी खासी कमाई होने की उम्मीद जताई जा रही है। एक तरफ जहां टॉक्सिक सिनेमाघरों में है, लेकिन फिल्म को लेकर काफी नेगेटिव रिव्यूज है, तो इसका फायदा शायद मिर्जापुर: द मूवी को हो जाए।

निर्देशक ने फिल्म की कहानी पर दिया अपडेट

इस फिल्म को गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) ही डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने मिर्जापुर सीरीज को भी डायरेक्ट किया था। हाल ही में निर्देशक गुरमीत सिंह ने बताया है कि, इस बार फिल्म में कहानी अतीत में जाएगी, लेकिन कहानी पूर्वांचल से शुरू होकर रेगिस्तान की रेत तक भी पहुंचेगी।

गुरमीत सिंह ने बताया कि, 'इस फिल्म ने हमें कुछ खास करने का मौका दिया है और मुख्य किरदारों के कुछ सफल को हमने फिल्म में बिल्कुल नए ढंग से पेश किया है। मिर्जापुर द मूवी में हमें वह देखने को मिलेगा, जो हमने शो में नहीं देखते थे। यह पहलू हमें मिर्जापुर के किरदारों को और बेहतरीन ढंग से समझने, उनसे जुड़ने और यहां तक कि उनसे और ज्यादा नफरत करने का मौका देंगे।"

miraaaa

आपको बता दें कि, इस बार फिल्म में रवि किशन (Ravi Kishan) और जीतेंद्र समेत कई किरदारों की एंट्री हुई है। वहीं सीरीज के कलाकार पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), दिव्येंदु शर्मा (Divyendu Sharma), अली फजल (Ali Fazal), श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्ग और श्वेता त्रिपाठी शर्मा समेत कई स्टार्स फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म (Mirzapur Movie) को हिन्दी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर होगा Toxic और 'मिर्जापुर द मूवी' का महा-मुकाबला, कौन जीतेगा बंपर ओपनिंग की बाजी?

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर भिड़ेंगे 'मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित', बड़े पर्दे पर दिखेगा फुल ऑन भौकाल