Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कालीन भैया के बाद Mirzapur में लौटे निर्दयी मुन्ना , गुड्डू हुआ पहले से ज्यादा खूंखार; पोस्टर ने बढ़ाई बेताबी

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 05:08 PM (IST)

    मिर्जापुर: द मूवी से कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक शेयर करने के बाद अब मेकर्स ने 'मुन्ना भैया' और 'गुड्डू पंडित' का भी पहला पोस्टर रिलीज ...और पढ़ें

    मिर्जापुर से सामने आया मुन्ना-गुड्डू का पोस्टर/ फोटो- Instagram

    मिर्जापुर से सामने आया मुन्ना-गुड्डू का पोस्टर/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. मिर्जापुर द मूवी से सामने आए दो और सितारों के लुक

    2. पहले से ज्यादा खतरनाक अवतार में लौटे मुन्ना भैया

    3. गुड्डू भैया का धांसू लुक भी मिर्जापुर मूवी से हुआ आउट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर की 'गद्दी' के लिए एक बार फिर से घमासान देखने को मिलने वाला है, लेकिन इस बार भौकाल स्ट्रीमिंग की दुनिया में नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर मचने वाला है। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म से मेकर्स एक के बाद एक धांसू पोस्टर रिलीज करके फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं।

    सुबह मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' से कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक शेयर किया था। अब मूवी से मुन्ना भैया और गुड्डू भैया का भी लुक सामने आ चुका है, जिसमें दोनों ही सीरीज के किरदारों से काफी अलग लग रहे हैं।

    आग से खेलते दिखे 'मुन्ना त्रिपाठी'

    मिर्जापुर के किंग और कालीन भैया के बेटे 'मुन्ना त्रिपाठी' को भले ही सीरीज में मार दिया गया था, लेकिन अपने इस आइकॉनिक किरदार के साथ वह वापस धमाका करने आ रहे हैं। क्राइम ड्रामा मूवी से अभिनेता का जो पहला पोस्टर सामने आया है, उसमें उनका पुराना टशन और आंखों में अग्रेशन देखने को मिल रहा है। हाथों में उन्होंने मशाल पकड़ी हुई है, जिसमें आग की लपटे उठ रही हैं।

    इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "हिंदी फिल्मों के हीरो हैं हम, कहा था ना, हम अमर हैं। मुन्ना भैया अब भौकाल मचाएंगे।" मुन्ना भैया के इस पोस्टर से यह तो साफ है कि वह पहले से ज्यादा खतरनाक अंदाज में दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Exclusive: Mirzapur की 'गद्दी' के लिए फिर खून की होली खेलेंगे कालीन भैया, Pankaj Tripathi के पोस्टर ने जमाया भौकाल

    divyendy

    'गुड्डू' भैया के हाथ से नहीं छूटी बन्दूक

    मुन्ना भैया के साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म से गुड्डू भैया उर्फ अली फजल का फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया है। पोस्टर में अली फजल अपने दातों को कसकर लगातार अपनी बंदूक से गोलिया दागते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "शुरू मजबूरी में किया था, अब मजा आ रहा है।"

    ali fazal

    आपको बता दें कि मिर्जापुर: द मूवी का टीजर कल यानी कि 25 जून 2025 को रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहले से ज्यादा क्राइम-ड्रामा और खून खराबा फैंस को देखने को मिलेगा। यह मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Mirzapur- The Movie: 'गद्दी-गन्स पावर' के खेल में फिर खून से सनेगा 'मिर्जापुर', पोस्टर के साथ टीजर डेट का ऐलान