Mirzapur की 'रधिया' के आगे फेल हैं 'बीना त्रिपाठी', रियल लाइफ में दिखती हैं 'कतई जहर'
मिर्जापुर द मूवी में कालीन भैया के घर की नौकरानी रधिया का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री असल जिंदगी में काफी बोल्ड है।

मिर्जापुर की रधिया (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
मिर्जापुर वेब सीरीज से मिली पहचान
फिल्म में भी रधिया का अहम किरदार
असल जिंदगी में बेहद हॉट हैं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज के बाद फिल्म के तौर पर मिर्जापुर (Mirzapur The Movie) दर्शकों की पहली पसंद बन गई है। इन दिनों थिएटर्स में मिर्जापुर द मूवी ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है। सीरीज की तरह फिल्म में भी कालीन भैया की हवेली की नौकरानी रधिया ने एक बार फिर से सबका ध्यान खींचा है।
फिल्म मिर्जापुर में साधा-सिंपल नजर आने वालीं रधिया असल जिंदगी में हद से ज्यादा बोल्ड हैं। आइए जानते हैं कि वह अभिनेत्री कौन हैं और रियल लाइफ में कैसी दिखती हैं।
मिर्जापुर की रधिया हैं बेहद हॉट
मिर्जापुर वेब सीरीज से लेकर फिल्म तक नौकरानी रधिया का किरदार बी टाउन एक्ट्रेस प्रशंसा शर्मा (Prashansa Sharma) ने निभाया है। प्रशंसा मिर्जापुर में एक भोली-भाली लड़की के रोल में नजर आई हैं। असल जिंदगी में प्रशंसा शर्मा मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी (रशिका दुग्गल) से भी ज्यादा हॉट और बोल्ड हैं।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh पर 'नीम करौली' बाबा का हाथ, दुनियाभर में 32वें दिन कमाई से मिर्जापुर- द मूवी का किया बंटाधार
इसका अंदाजा आप प्रशंसा शर्मा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद उनकी इन तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।

प्रशंसा के इस किलर लुक को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ये मिर्जापुर की वही रधिया हैं, जो फिल्म में एक नौकरानी की भूमिका में नजर आती हैं।

बात की जाए प्रशंसा शर्मा की निजी जिंदगी के बारे में तो वह मूल रूप से झारखंड के झुमरी तिलैया से नाता रखती हैं। देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल से प्रशंसा ने स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सटी के हिंदू कॉलेज से दर्शनशास्त्र (Philosophy) में उन्होंने ग्रेजुएशन किया है।

इतना ही नहीं एक्टिंग के मामले में भी प्रशंसा शर्मा ने पढ़ाई की है और प्राग फिल्म स्कूल (Prague Film School) के साथ-साथ द ड्रामा स्कूल, मुंबई से एक्टिंग की ट्रेनिग ली है। मालूम हो कि एक्टिंग के लिए प्रशंसा ने अपना घर छोड़ दिया था और 9 साल तक परिवार से दूर रहीं।
इन सीरीज में भी आईं नजर
वेब सीरीज मिर्जापुर के जरिए बतौर एक्ट्रेस प्रशंसा शर्मा को लोकप्रियता मिली है। इसके अलावा वह भी कई अन्य वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं, जिनमें दहाड़ और बिच्छू का खेल जैसे शानदार थ्रिलर के नाम शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।