Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Miss Universe 2023: कब, कहां और कैसे देखें इस साल का मिस यूनिवर्स इवेंट, यहां जानिए पूरी जानकारी

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 09:46 PM (IST)

    Miss Universe 2023 मिस यूनिवर्स 2023 का आगाज होने जा रहा है। इस बार 71वें मिस यूनिवर्स का आगाज होगा। 2023 मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता शनिवार 14 जनवरी को ...और पढ़ें

    Miss Universe 2023, January 14, Divita Rai
    Miss Universe 2023, January 14, Divita Rai

    नई दिल्ली, जेएनएन। Miss Universe 2023: हर साल की तरह इस साल भी मिस यूनिवर्स 2023 का आगाज होने जा रहा है। इस बार 71वें मिस यूनिवर्स का आगाज होगा। ये प्रतियोगिता 14 जनवरी को लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स में अर्नेस्ट एन मेमोरियल कन्वेंशन सेंटर में होने वाली है, जिसमे दुनियाभर से 86 महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस लिस्ट में भारत से दिविता राय भी शामिल हैं। मिस यूनिवर्स पेजेंट की विनर को पूर्व मिस यूनिवर्स (2021) हरनाज संधू जीत का ताज पहनाएंगी।

    कहां देंखे मिस यूनिवर्स इवेंट

    2023 मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता शनिवार 14 जनवरी को रात 8 बजे आयोजित होगा। वहीं भारत में इसे 15 जनवरी, सुबह 6:30 बजे देख सकते है। आप इस ग्रैंड इवेंट को JKN18 channel के ऑफिशियल फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा Voot पर भी इसका लाइव टेलिकास्ट होगा। इस साल मिस यूनिवर्स को पूर्व मिस यूनिवर्स ओलिविया कल्पो (Olivia Culpo) और फेमस टीवी पर्सनैलिटी Jeannie Mai Jenkins होस्ट करने वाली हैं।

    अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट को कर सकते हैं वोट

    लाइव शो देखने के अलावा आप भी घर बैठे-बैठे इस शो में हिस्सा ले सकते हैं। दरअसल, आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोटिंग भी कर सकते हैं, जिसकी  शुरुआत हो गई है। अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करने के लिए Miss Universe app डाउन लोड करे। आप vote.missuniverse.com वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप #मिस यूनिवर्स और फिर #देश का नाम लिखकर ट्वीट द्वारा भी वोट कर सकते हैं।

    भारत की दिविता राय भी होगी शामिल

    इस साल मिस यूनिवर्स में भारत की 23 साल की दिविता राय प्रतिनिधित्व करेंगी। यह कोलकाता की रहने वाली है। दिविता राय पेशे से आर्किटेक्ट और मॉडल हैं। उनकी बैडमिंटन, बास्केटबॉल, पेंटिंग, गाने सुनना और किताबें पढ़ने में रुचि है। दिविता इससे पहले LIVA Miss Diva Universe 2022 का खिताब जीत चुकी हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने उन्हें क्राउन पहनाया था। दिविता ने मिस दीवा यूनिवर्स पेजेंट 2021 में भी हिस्सा लिया था। जहां हरनाज संधु विजेता बनी थीं। पिछले साल दिविता इस प्रतियोगिता में सेकंड रनरअप चुनी गई थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Gauahar Khan Baby Bump: पति के साथ दिखीं प्रेग्नेंट गौहर खान, एयरपोर्ट पर यूं फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

    यह भी पढ़ें- Kuttey Film Review: अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म का नाम 'कुत्ते', कहानी में वफादारी नदारद