Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission Impossible: जब 48 घंटे आसमान में लटके रहे टॉम क्रूज, मिशन के लिए कई बार जोखिम में डाली जान

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 01:14 PM (GMT+05:30)

    Mission Impossible Film Series मिशन इम्पॉसिबल हॉलीवुड की सबसे पुरानी और लम्बी चलने वाली फिल्म सीरीजों में से एक है। इस सीरीज में टॉम क्रूज लीड रोल निभ ...और पढ़ें

    Mission impossible Films Tom Cruise Starrer Franchise. Photo- Twitter
    Mission impossible Films Tom Cruise Starrer Franchise. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी में शामिल है। इस सीरीज की सातवीं फिल्म डेड रेकनिंग पार्ट वन इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। खासकर, टॉम क्रूज के स्टंट्स के लिए दर्शकों को फिल्म का इंतजार रहता है। डेड रेकनिंग पार्ट वन की रिलीज से पहले पूरी फ्रेंचाइजी से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां। 

    मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की शुरुआत कब हुई?

    MI फिल्म फ्रेंचाइजी इसी नाम से 1966 में आयी टीवी सीरीज से प्रेरित है, जिसे ब्रुस गेलर ने क्रिएट किया था। टीवी सीरीज में लीड कैरेक्टर का नाम डैन ब्रिग्स था, जिसे स्टीवन हिल ने निभाया था। यह एजेंटों की एक टीम है, जो अंचरराष्ट्रीय खुफिया मिशंस पर निकलती है और खतरों से खेलती है। मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 1996 में आयी थी।

    मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी में कितनी फिल्में आई हैं?

    1996 से अब तक मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की छह फिल्में आ चुकी हैं। मिशन इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन इस फ्रेंचाइजी की सातवीं फिल्म है। इसका पार्ट 2 अगले साल रिलीज होगा, जो सीरीज की आठवीं फिल्म होगी। यह हॉलीवुड की सबसे लम्बी चलने वाली फ्रेंचाइजी में शामिल है।

    मिशन इम्पॉसिबल

    रिलीज डेट: 22 मई, 1996 

    निर्देशक: ब्रायन डी पाल्मा (Brian De Palma)

    यादगार स्टंट सीन

    एक्वेरियम ब्लास्ट: यह सीन उस वक्त का है, जब ईथन हंट (टॉम क्रूज) प्राग में अपने दुश्मनों से बचने के लिए एक्वेरियम ब्लास्ट करता है। शुरुआत में इस सीन को स्टंटमैन द्वारा कराया गया था, लेकिन इस फिल्म के निर्देशक को पसंद नहीं आया, तो फिर टॉम ने इस सीन के लिए हामी भर दी, बिना ये सोचे कि वो कांच के टुकड़ों से या 16 टन के पानी की तेज रफ्तार से घायल भी हो सकते थे।

    खबरें और भी

    मिशन इम्पॉसिबल 2

    रिलीज डेट: 24 मई, 2000

    निर्देशक: जॉन वू (John Woo)

    यादगार स्टंट सीन

    आंख में चाकू का वार: क्रूज का यह सीन भी उनकी हिम्मत का एक बेहतरीन नमूना है। टॉम और उनके सह-कलाकार डोग्रे स्कॉट (Dougray Scott) के बीच की फाइट सीक्वेंस और आंख से बस कुछ इंच की दूरी पर चाकू की नोंक का यह सीन आज भी रोंगटे खड़े कर देता है।

    मिशन इम्पॉसिबल 3

    रिलीज डेट: 5 मई, 2006

    निर्देशक: जेजे एब्राम्स (J J Abrams)

    यादगार स्टंट सीन

    ब्रिज सीन: जब टॉम एक टूटे ब्रिज के एक छोर से दूसरे छोर पर जंप करते हैं। ये सीन देखने वालों के दिल को थोड़ी देर के लिए जरूर थाम लेता है।

    मिशन इम्पॉसिबल- घोस्ट प्रोटोकॉल

    रिलीज डेट: 16 दिसम्बर, 2011

    निर्देशक: ब्रैड बर्ड (Brad Bird)

    यादगार स्टंट सीन

    बुर्ज खलीफा सीन: मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी के सबसे चर्चित दृश्यों में से एक यह सीन शायद ही कोई भूल सकता है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर चढ़ने का वो सीन दिल दहला देता है। शीशे की खिड़कियों पर ग्लवस के सहारे चढ़ते हुए इस स्टंट को सैंड स्टॉर्म ने और खतरनाक बना दिया था। 

    मिशन इम्पॉसिबल- रोग नेशन

    रिलीज डेट: 31 जुलाई, 2015 

    निर्देशक: क्रिस्टोफर मैकक्वेरी (Christopher Mcquery) 

    यादगार स्टंट सीन

    प्लेन शॉट: इस पार्ट में एक प्लेन शॉट लिया गया था, जिसे शूट करने के लिए टॉम को प्लेन से बांधा गया था। इसे 48 घंटो तक उड़ाया गया था और परफेक्ट शॉट के लिए क्रूज को इस दौरान आठ बार उतारा भी गया था। इस दौरान क्रूज की पसलियों में एक कंकड़ भी लगा था और प्लेन की जो गति थी, उस ककंड से क्रूज की पसली भी टूट सकती थी।

    मिशन इम्पॉसिबल- फॉलआउट

    रिलीज डेट: 27 जुलाई, 2018

    यादगार स्टंट सीन

    स्काई डाइव: इस पार्ट में कई जोखिम भरे स्टंट थे, जिसमें एक स्टंट स्काई डाइव का भी था। इस फिल्म से क्रूज पहले अभिनेता बने, जिन्होंने हाई एल्टीट्यूड, लो ओपन (HALO) स्काई डाइव फिल्माया। बता दें, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान क्रूज के ऐंकल में फ्रैक्चर भी हुआ था।

    मिशन इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन

    रिलीज डेट- 12 जुलाई, 2023

    यादगार स्टंट सीन

    ट्रेन सीन: यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन उससे पहले ही टॉम ने अपनी ट्विटर पर इसके खतरनाक ट्रेन सीन को रिवील किया है। इस सीन में क्रूज तेज रफ्तार ट्रेन में फाइट करते दिख रहे हैं। इसके अलावा ट्रेलर में भी एक सीन की झलक दिखायी गयी थी, जिसमें टॉम कई फुट ऊंची पहाड़ी से खाई में बाइक के साछ छलांग लगाते हैं।

    ईथन हंट की टीम में कौन-कौन है?

    किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए ईथन हंट के पास स्पेशिलस्टों की एक टीम है। इसके कुछ सदस्य स्थायी हैं, जबकि कुछ सदस्य मिशन और जरूरत के हिसाब से जुड़ते रहते हैं।

    • लूथर स्टिकेल (विंग रैम्स)
    • विलियम ब्रांट (जेरेमी रेनर)
    • बेनजी डन (साइमन पेग)
    • न्या नोर्डोफ-हॉल (थैंडी न्यूटन)
    • लिंडसे फैरिस (केरी रसेल)
    • जेन कार्टर (पाउला पैटन)
    • जेन लेई (मैगी क्यू)
    • डेक्लान गोर्मली (जोनाथन राइस मेयर्स)
    • जिम फेल्प्स (जॉन वोइट)
    • सारा डेविस (क्रिस्टिन स्कॉट थॉमस)
    • जैक हार्मन (एमिलियो एस्टेवेज़)
    • क्लेयर फेल्प्स (इमैनुएल बियर्ट)
    • हन्ना विलियम्स (इंगेबोर्गा डापकुनाईट)
    • बिली बेयर्ड (जॉन पोलसन)
    • फ्रांज क्राइगर (जीन रेनो)

    मिशन इम्पॉसिबल का भारत से क्या कनेक्शन रहा है?

    मिशन इम्पॉसिबल फिल्मों का भारत से भी कनेक्शन होता रह है। कभी कहानी तो कभी किरदारों के जरिए। घोस्ट प्रोटोकॉल में अनिल कपूर छोटे, लेकिन अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे। वहीं, साल 2011 में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए टॉम क्रूज भारत आए थे और समय निकालकर वे आगरा स्थित ताजमहल देखने भी गए थे।

    मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट में कई जगह भारत का जिक्र भी किया गया था, लेकिन इसकी शूटिंग भारत में नहीं हुई थी। इस फिल्म में एक हेलीकॉप्टर सीन के लिए न्यूजीलैंड की घाटी को कश्मीर का लुक दिया गया था। दरअसल, इस फिल्म के मेकर्स को न्यूजीलैंड के अलावा कहीं और इस सीन की शूटिंग की इजाजत नहीं मिल सकी थी।