यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती को आया ब्रेन स्ट्रोक, डॉक्टर्स ने दिया अभिनेता का हेल्थ अपडेट
Mithun Chakraborty Health Update दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को आज 10 फरवरी को सुबह सीने में तेज दर्द की वजह से कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mithun Chakraborty Health Update: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती करवाया गया। वहां उनका इलाज जारी है। अब अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट शेयर कर दिया है।
अस्पताल द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया कि अभिनेता को स्ट्रोक आया था। डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगाह बनाए हुए है।
मिथुन चक्रवर्ती को आया स्ट्रोक
शनिवार को अपोलो अस्पताल द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (73) को दाहिनी तरफ ऊपरी हिस्से में कमजोरी की शिकायत के साथ सुबह 9.40 बजे अपोलो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, कोलकाता के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। निचले अंग मस्तिष्क की एमआरआई सहित आवश्यक प्रयोगशाला और रेडियोलॉजी जांच की गई।
उन्हें ब्रेन का Ischemic Cerebrovascular Accident (स्ट्रोक) का पता चला है। फिलहाल वह पूरी तरह से होश में हैं, स्वस्थ हैं और नरम आहार ले रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती की आगे न्यूरो-फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सहित डॉक्टरों की एक टीम द्वारा निगरानी की जा रही है।

इससे पहले उनके बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर बताया कि उन्हें (मिथुन चक्रवर्ती) रूटीन चेकअप को मद्देनजर रखते हुए हॉस्पिटल लाया गया है।
मिथुन चक्रवर्ती को मिला पद्म भूषण
बता दें कि हाल ही में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारत सरकार के खास सम्मान पद्म भूषण के लिए चुना गया। इसके बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर भारत सरकार और फैंस का शुक्रिया अदा किया।
खबरें और भी
उन्होंने कहा, 'सब को धन्यवाद इतना प्यार और सम्मान देने के लिए। मैं इस पुरस्कार को भारत और दुनिया में मेरे सारे प्रशंसकों को समर्पित कर रहा हूं। जो भी, जिन्होंने भी मुझे निस्वार्थ प्यार दिया है, मेरे शुभचिंतकों को, सबको मैं ये समर्पित कर रहा हूं। मुझे इतना प्यार और सम्मान देने के लिए धन्यवाद'।