बिकिनी में इस हसीना को देखकर छूट गए थे Ranveer Singh के पसीने, पोज देने में Dhurandhar हीरो की हालत हुई थी खराब
सोनाली राउत ने रणवीर सिंह के साथ अपने पुराने बोल्ड फोटोशूट का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि 2014 की ...और पढ़ें
-1776267447059_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अभिनेत्री और मॉडल सोनाली राउत ने 2014 में आई बॉलीवुड फिल्म 'द एक्सपोज' और 'बिग बॉस 8' में अपनी भूमिका से लोकप्रियता हासिल की थी। एक्ट्रेस अब 'बिग बॉस मराठी सीजन 6' का हिस्सा हैं।
सोनाली राउत ने किया चौंकाने वाला खुलासा
हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह के बारे में अपने बिल्कुल अलग दृष्टिकोण के बारे में खुलकर बात की, जिनके साथ उन्होंने एक बोल्ड कवर शूट किया था। रणवीर सिंह के बारे में सोनाली ने ऐसा बातें बोलीं हैं कि अगर उनकी आज की पर्सनालिटी से आप उसे मैच करेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
सोनाली राउत ने याद किया कि कैसे उन्हें इस तरह के बोल्ड फोटोशूट करने का अनुभव था, जबकि रणवीर सिंह, जो इस फील्ड में नए थे और काफी ज्यादा शर्मीले थे।

यह भी पढ़ें- Ramayana के बाद बॉक्स ऑफिस पर चलेगा रणबीर का Brahmastra, नमित मल्होत्रा ने लगाई मुहर
बहुत ही शर्मीले थे रणवीर - सोनाली
सोनाली ने फिल्मबीट को बताया,"मैं रणवीर को बहुत अलग तरह से जानती हूं। मैंने उनके साथ एक पोज दिया था, और कुछ साल बाद उन्होंने वही पोज वाणी कपूर के साथ दिया। उस समय रणवीर बहुत ही प्यारे, मिलनसार और अच्छे स्वभाव के थे। वो उस समय उतनी ऊर्जा से भरपूर नहीं थे। दरअसल, वो बहुत शर्मीले थे क्योंकि आखिर वो बिकिनी फोटोशूट था।"
सोनाली ने आगे कहा, "यह बहुत ही बोल्ड और ग्लैमरस शूट था। रणवीर ने पहले ही कह दिया कि यह उनका इस तरह का पहला शूट है, इतना ग्लैमरस और वो भी बिकिनी पहनी हुई लड़की के साथ।
View this post on Instagram
सोनाली के सामने नर्वस थे रणवीर
सोनाली ने कहा कि रणवीर बहुत ही ज्यादा नर्वस थे। वह च्युइंग गम चबा रहे थे, उन्होंने परफ्यूम लगाया हुआ था... जबकि मैं बिल्कुल शांत थी, और फोटोग्राफर ने भी कहा, 'सोनाली, उसे अनकम्फर्टेबल मत करो क्योंकि तुम ठीक हो, लेकिन वह थोड़ा घबराया हुआ है। उसे सहज महसूस कराओ। बाद में काफी सालों बाद रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा ही फोटोशूट वाणी कपूर के साथ करवाया था।
यह भी पढ़ें- 'फिल्मों में गाली-गलौज...', Prem Chopra ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, बता दी मूवी की सबसे बड़ी कमी!
