Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Modern Love Mumbai: UAE की ऑडियंस नहीं देख पा रही प्रतीक गांधी की 'बाई', Gay रोमांस है वजह!

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 28 May 2022 01:20 PM (IST)

    Modern Love Mumbai मॉर्डन लव मुंबई में कुल 6 कहानियां हैं। इसके एक एपिसोड को यूएई में बैठी ऑडियंस नहीं देख पा रही है। दरअसल इसकी छह कहानियों में से एक ...और पढ़ें

    UAE की ऑडियंस नहीं देख पा रही प्रतीक गांधी की 'बाई', Gay रोमांस है वजह!
    UAE की ऑडियंस नहीं देख पा रही प्रतीक गांधी की 'बाई', Gay रोमांस है वजह!

    नई दिल्ली, जेएनएन। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मॉर्डन लव मुंबई' को काफी पसंद किया जा रहा है। इस एंथोलॉजी में मुंबई में आधारित कुल 6 कहानियां दिखाई गई हैं, जिसमें अलग- अलग कहानियों को क्रिटिक्स ने अलग- अलग रिस्पॉन्स भी दिया है। इस बीच, ताजा खबर इस सीरीज के एक एपिसोड 'बाई' को लेकर है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के दर्शक इस एपिसोड को नहीं देख पा रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक, इसकी बड़ी वजह यह है कि वहां पर इस एपिसोड को हटा दिया गया है। इसकी जानकारी एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह सीरीज 13 मई, 2022 को रिलीज हुई है। आपको बता दें कि छह कहानियों में से एक 'बाई' में एक समलैंगिक जोड़े की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।

    कहानी में प्रतीक गांधी, रणवीर बरार और तनुजा मुख्य किरदार में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, छह एपिसोड वाली इस सीरीज का दूसरा एपिसोड यूएई में उपलब्ध नहीं है। इसे वहां से हटा दिया गया है। यही वजह है कि यूएई में दर्शक इसे नहीं देख पा रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि यूएई में LGBTQ रोमांस को लेकर नियम सख्त हो सकते हैं। बाई का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। इस कहानी में प्रतीक गांधी और रणवीर बरार की लव स्टोरी दिखाई गई है। यह कहानी मुख्य रूप से LGBTQ कम्यूनिटी और गे रोमांस पर फोकस है। प्राइम वीडियो की इस नई ओरिजिनल सीरीज का निर्माण प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस ने किया है।

    खबरें और भी

    Also Read- Yami Gautam exposes Bollywood: यामी गौतम ने खोले बॉलीवुड के गंदे राज़! बताया फिल्मों में क्या क्या करना पड़ा

    मॉर्डन लव मुंबई की 6 कहानियां

    रात रानी- यह शोनाली बोस द्वारा निर्देशित हैं, जिसमें फातिमा सना शेख, भूपेंद्र जादावत और दिलीप प्रभावलकर नजर आ रहे हैं।

    बाई- हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस सीरीज में तनुजा, प्रतीक गांधी और रणवीर बरार हैं।

    मुंबई ड्रैगन- विशाल भारद्वाज का निर्देशिन हैं। यह येओ यान, मेयांग चांग, वामिका गब्बी और नसीरुद्दीन शाह द्वारा अभिनीत हैं।

    माई ब्यूटीफुल रिंकल्स- अलंकृता श्रीवास्तव ने निर्देशिन किया है। इसमें सारिका, दानेश रज़वी, अहसास चन्ना और तन्वी आजमी हैं।

    आई लव थाने- ध्रुव सहगल द्वारा निर्देशित हैं और इसमें मसाबा गुप्ता, ऋत्विक भौमिक, प्रतीक बब्बर, आधार मलिक और डॉली सिंह जैसे कलाकल शामिल हैं।

    कटिंग चाय- इसका निर्देशन नूपुर अस्थाना ने किया हैं। जिसमें चित्रांगदा सिंह और अरशद वारसी मेन कास्ट में है।

    ये भी पढ़ें- Dhaakad: कंगना रनोट के लिए बुरी खबर, 1 हफ्ते में मुंबई के सभी सिनेमाघरों से हटी 'धाकड़'