Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मोहब्बतें' फेम उदय चोपड़ा का हुआ ऐसा हाल! बढ़े हुए वजन के कारण पहचानना हुआ मुश्किल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Mar 2022 02:04 PM (IST)

    उदय चोपड़ा कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों मोहब्बतें मेरे यार की शादी है कल हो ना धूम नील एंड निक्की धूम 2 और धूम 3 शामिल हैं। बता दें कि उद ...और पढ़ें

    Photo Credit : Uday Chopra Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Uday Chopra Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। ​बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ऐसी है जहां पर कब कौन रातों रात चमक जाए पता नहीं चलता। वहीं कब कौन सा सितारा गायब हो जाए इस बात का अंदाजा लगाना भी काफी मुश्किल है। एक ऐसा ही स्टार्स है जो कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद भी आज इंडस्ट्री से गायब है। हम बात कर रहे हैं 'मोहब्बतें' और 'धूम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा की। बीते कई सालों से उदय लाइम लाइट से दूर हैं। वहीं हाल ही में उदय चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान उनका लुक इतना बदल गया कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। उनके बदले लुक को देखकर हर कोई हैरान है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Elite (@eliteshowbiz)

    एक्टर उदय चोपड़ा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान की उनकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जब उन्हें गौर से देखने के बाद ही उदय को पहचान पाया गया। लेटेस्ट तस्वीरों में उदय का वजन काफी बढ़ा हुआ दिख रहा है। उनका वजह इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वह बेहद ही अजीब दिख रहे थे।तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उदय डेनिम जींस के साथ ग्रे कलर की टी-शर्ट और शूज पहने हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने यलो कलर के गॉगल्स लगाए हुए थे। वहीं उनके हाथों में एक फाइल नजर आ रही थी। साथ ही उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। वहीं उनके कंधे पर एक ट्रेवल बैग भी साफ देखा जा सकता है।

    एक्टर उदय चोपड़ा के करियर की बात करें तो फिल्मों में उनकी किस्तम ने ज्यादा साथ नहीं दिया। यही वजह रही कि कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद भी वह ज्यादा चल नहीं पाए। लेकिन इन सबके बावजूद व करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। journalyug.com में छपी रिपोर्ट के अनुसार उदय एक साल में लगभग 5 करोड़ तक कमा लेते हैं। वहीं उनकी कुल संपत्ति 40 करोड़ है।