13 साल बाद Kim Sharma ने बॉलीवुड से दूर होने की बताई वजह, पहली ही फिल्म में किया शाह रुख खान संग काम
साल 2000 में मोहब्बतें से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा ने 10 साल के बाद ...और पढ़ें

किम शर्मा ने इस कारण छोड़ी एक्टिंग/फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
किम शर्मा एक्टिंग से दूर कर रही हैं ये काम
हिंदी के साथ-साथ साउथ में भी छोड़ी छाप
मोहब्बतें एक्ट्रेस ने 10 साल बाद ही छोड़ी एक्टिंग
जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। फिल्म मोहब्बतें से हिंदी फिल्मों में कदम रखने वाली अभिनेत्री किम शर्मा (Kim Sharma) ने आगे चलकर तुमसे अच्छा कौन है, फिदा, हे बेबी और लूट जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, साल 2011 के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और खुद को दूसरे क्षेत्रों में आजमाया। अब वह प्रोडक्शन में भी उतर चुकी है। जिसके बारे में हाल ही में अभिनेत्री ने बातचीत की।
किम ने क्यों फिल्मों से बनाई दूरी?
फिल्मों से दूरी को लेकर किम का कहा, "मैंने लगभग दस साल तक फिल्में कीं और मुझे लगता है कि कोई भी काम करने के लिए यह काफी लंबा समय होता है। मुझे पता है कि कुछ कलाकार हैं, जिन्होंने कई वर्षों तक यही (एक्टिंग) काम किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं वह इंसान थी। मुझे लगा कि मेरे लिए इससे आगे बढ़ने का समय आ गया तो मैंने अपनी जिंदगी में दूसरी चीजों में स्वयं को आजमाने का निर्णय लिया।"

'मैं वो करती हूं जो संतुष्टि देता है'-किम शर्मा
एक्ट्रेस मैंने पाया कि मेरा दिमाग ही कुछ ऐसा था, जो मुझे नई चीजें करने के लिए सबसे ज्यादा प्रेरित करता था। कुछ भी कर लूं मेरे लिए दिन के आखिर में वही काम मायने रखता है, जो मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि देता है। इसलिए मैंने अपना रास्ता बदला। मैंने पिछले दस वर्ष में बहुत सारी चीजें की हैं। मैंने हास्पिटैलिटी से शुरुआत की और वह काम छह-सात साल तक किया। फिर मैंने कंटेंट में काम किया, उसके बाद मैं टैलेंट मैनेजमेंट में गई। अब मैं प्रोड्यूसर भी बन गई हूं।"

साउथ सिनेमा में भी किम ने आजमाई किस्मत
साल 2000 में शाह रुख-अमिताभ स्टारर फिल्म मोहब्बतें से फिल्मों में कदम रखने वालीं किम शर्मा ने सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं, बल्कि साउथ फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने रवि तेजा स्टारर तेलुगु फिल्म खड़गम में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद वह अलाई, मगधीरा, अनजानेयेलु,यगम जैसी फिल्मों में दिखीं। परदे पर किम की आखिरी फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई लूट थी।
