Mohammed Rafi का ये रोमांटिक गाना सुनते ही झूम उठेगी महबूबा, 60 साल पुराना सॉन्ग Rose Day के लिए परफेक्ट
Rose Day के साथ आज से वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2026) शुरू हो रहा है। अगर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो आपको 60 साल पुराना एक ब ...और पढ़ें

वैलेंटाइन डे पर महबूब को डेडीकेट करें ये गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्यार हो या गुस्सा... अपने दिल का हाल बयां करने का सबसे अच्छा तरीका गाना होता है। कोई गानों के दरिए अपना दर्द जाहिर करता है तो कोई अपना इश्क।
7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) शुरू हो गया है। अब अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना है तो गानों के जरिए हाल-ए-दिल बयां करने से ज्यादा क्या रोमांटिक होगा। यहां हम आपको एक 60 साल पुराने गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको Rose Day के मौके पर जरूर अपने पार्टनर को जरूर डेडीकेट करना चाहिए।
मोहम्मद रफी का रोमांटिक गाना
60 साल पुराने आइकॉनिक गाना है जिसे मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल जितने खूबसूरत हैं, उसकी आवाज भी उतनी ही प्यारी है। यही नहीं, गाने को रोमांटिक तरीके से फिल्माया भी गया है। यह गाना Rose Day पर इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि इस गाने में अपने महबूब के लिए प्यार का इजहार भी फूलों के साथ ही किया गया है।
60 साल पुराना है ये रोमांटिक गाना
यह गाना 60 के दशक का सबसे पसंदीदा गानों में से एक था जो आज भी सदाबहार गानों की लिस्ट में आता है। यह गाना है 'बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है' (Baharon Phool Barsao Mera Mehboob Aya Hai Song) है जो 1966 में रिलीज हुई फिल्म सूरज (Suraj 1966) का है।
यह भी पढ़ें- वो गाना जिसे गाते-गाते संगीतकार के मुंह से निकल आया था खून, गायक के नहीं थम रहे थे आंसू
राजेंद्र पर फिल्माया गया था गाना
इस गाने का म्यूजिक 60 के दशक के नामचीन शंकर जयकिशन ने दिया था। इस 4 मिनट 33 सेकंड के गाने के बोल हसरत जयपुरी (Hasrat Jaipuri) ने लिखे थे। गाना जितना सुंदर था, इसको उसी खूबसूरती के साथ फिल्माया भी गया। एक बगीचे में फूलों की बारिश के बीच राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) और वैजयंतीमाला (Vyjayanthimala) पर फिल्माया गया ये गाना बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग्स (Best Old Romantic Songs) में से एक है।
खबरें और भी
2019 में राजश्री प्रोडक्शन के यूट्यूब पर यह गाना अपलोड किया गया था जिसे अब तक 33 करोड़ से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं। अगर आप इस वैलेंटाइंस डे पर अपने पार्टनर को कोई रोमांटिक गाना डेडीकेट करना चाहते हैं तो मोहम्मद रफी का 'बहारों फूल बरसाओ' (Mohammed Rafi Song Baharon Phool Barsao) बेस्ट रहेगा।