Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mohammed Rafi ने फ्री में गाए थे 52 साल पुरानी फिल्म के गाने, गरीब दोस्त के लिए दिखाई थी दरियादिली

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:08 PM (IST)

    मोहम्मद रफी हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायकों में से एक रहे थे। एक बार उन्होंने अपने गरीब दोस्त के लिए फ्री में गाने गाए थे ...और पढ़ें

    सुरों के सरताज मोहम्मद रफी  (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    सुरों के सरताज मोहम्मद रफी  (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. मोहम्मद रफी ने फ्री में गाए थे गाने

    2. इस मूवी से जुड़ा है दिलचस्प किस्सा

    3. कर्ज में डूब गया था रफी साहब का दोस्त

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायकों में मोहम्मद रफी का नाम भी शामिल रहता है। बेशक रफी साहब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा गाए गए शानदार गीतों को आज भी श्रोता सुनना पसंद करत हैं।

    यूं तो सिनेमा जगत में मोहम्मद रफी से जुड़े कई रोचक किस्से मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म ऐसी भी, जिसके लिए रफी साहब ने फ्री में गाने गाए थे। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी और उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया था।

    रफी साहब ने गाए फ्री में गाने

    बात 1971 की है, जब सुपरस्टार जॉय मुखर्जी फिल्म लव इन बॉम्बे बना रहे थे। इस मूवी के लिए जॉय ने अपनी सारी पूंजी लगा दी। लेकिन उनको सबसे झटका तब लगा, जब फिल्म पूरी बनने के बाद डिब्बा बंद हो गई और जॉय मुखर्जी की आर्थिक हालत खराब होने लगी। इस बुरे वक्त में मोहम्मद रफी ने अपने दोस्त जॉय का साथ दिया।

    यह भी पढ़ें- 24 घंटे में Mohammed Rafi ने की थी 5 गानों की रिकॉर्डिंग, इन अभिनेताओं की बने थे आवाज

    mohammed rafi (1)

    रफी साहब न सिर्फ एक महान सिंगर थे, बल्कि इंसानियत का फरिश्ता भी माने जाते थे। उन्होंने लव इन बॉम्बे के लिए फ्री में गाने गाए और कर्ज में डूबे अपने दोस्त का साथ दिया। इस मूवी का रानी नाचो... रफी साहब ने बिना कोई रकम लिए गाया था।

    खबरें और भी

    Mohammed rafi

    कहा जाता है कि उन्होंने जॉय मुखर्जी से साफ कह दिया था कि फिल्म के गाने एक शर्त पर ही गाऊंगा कि मुझे तुमसे पैसे नहीं चाहिए। ये सुनकर जॉय की आंखें भर आई थीं और वह समझ गए थे कि सच्चा दोस्त ही बुरे वक्त मे ंसाथ देता है। इस तरह से मोहम्मद रफी ने सिनेमा जगत में दोस्ती की अनोखी मिसाल कायम की। 

    40 साल बाद रिलीज हुई थी लव इन बॉम्बे

    मोहम्मद रफी के फ्री गाने और तमाम संघर्षों के बाद भी जॉय मुखर्जी की राह आसान नहीं हुई। उनकी फिल्म लव इन बॉम्बे करीब 40 साल बाद जाकर सिनेमाघरों में रिलीज हो पाई थी। हालांकि, तब तक न तो रफी साहब रहे और न ही जॉय अपनी मूवी को रिलीज होते ही देख पाए। लेकिन मोहम्मद रफी साहब की दरियादिली के लिए जॉय की इस मूवी को आज भी याद किया जाता है। 

    यह भी पढ़ें- मोहम्मद रफी के गाने को Lata Mangeshkar ने कर दिया था अमर, शम्मी कपूर की फिल्म से रखता है नाता