Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अपनी कास्ट की लड़कियों...', Bad Girl में ब्राह्मणों को गलत तरह से दिखाने के लिए अनुराग कश्यप पर भड़का डायरेक्टर

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 10:02 AM (IST)

    तमिल फिल्म बैड गर्ल (Bad Girl) के टीजर रिलीज के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। डायरेक्टर मोहन जी ने बैड गर्ल के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। इ ...और पढ़ें

    बैड गर्ल के टीजर रिलीज के बाद हुआ विवाद। फोटो क्रेडिट -इंस्टाग्राम
    बैड गर्ल के टीजर रिलीज के बाद हुआ विवाद। फोटो क्रेडिट -इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बैड गर्ल मूवी का टीजर हुआ रिलीज
    2. अनुराग कश्यप पर भड़के साउथ डायरेक्टर
    3. वर्षा भरत ने किया है निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आगामी तमिल फिल्म बैड गर्ल (Bad Girl) रिलीज से पहले ही विवादों में छा गई है। फिल्म का टीजर देख डायरेक्टर मोहन जी ने अनुराग कश्यप और वेत्री मारन पर गुस्सा जाहिर किया है। उनका हालिया ट्वीट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। विवाद फिल्म के टीजर में दिखाए गए ब्राह्मण लड़क को लेकर हो रहा है।

    बीते दिन बैड गर्ल का टीजर रिलीज किया गया जिसे 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के बारे में है जो एक पार्टनर की तलाश करती है। काफी कोशिश के बाद उसे एक पार्टनर मिलता है और वह इंटीमेट होने से नहीं कतराती है। पकड़े जाने के बाद उसके माता-पिता उस पर पाबंदियां लगाते हैं और वह बागी बन जाती है।

    अनुराग कश्यप पर भड़के मोहन जी

    जैसे ही बोल्ड मूवी बैड गर्ल का टीजर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डायरेक्टर मोहन जी ने इसमें ब्राह्मण लड़की को बैड गर्ल के रूप में दिखाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक्स हैंडल पर अनुराग कश्यप और वेत्री मारन को मेंशन करते हुए लिखा, "ब्राह्मण लड़की की पर्सनल लाइफ को चित्रित करना इस कबीले के लिए हमेशा एक साहसिक और ताजा फिल्म रही है।"

    यह भी पढ़ें- भाई Saif Ali Khan की जल्दी रिकवरी पर सवाल उठाने वालों को Saba Pataudi ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- 'एजुकेट करो'

    मोहन जी ने आगे कहा, "वेत्री मारन, अनुराग कश्यप और कंपनी से और क्या उम्मीद की जा सकती है। ब्राह्मण पिता और मां को कोसना पुराना है और चलन में नहीं है। अपनी कास्ट की लड़कियों के साथ कोशिश करें और पहले अपने परिवार को दिखाएं।"

    फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर

    तमिल फिल्म बैड गर्ल का रॉटरडैम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होने वाला है। फिल्म में अंजलि शिवारमन, शांति प्रिया, सरन्या रविचंद्रन, हृदयु हारून, तीजे अरुणासलम, शशांक बोम्मीरेड्डीपल्ली जैसे कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन वर्षा भरत (Varsha Bharat) ने किया है जबकि वेत्री मारन के साथ अनुराग कश्यप ने फिल्म का निर्माण किया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna ने किया कंफर्म, Vijay Deverakonda ही हैं उनके 'ब्वॉयफ्रेंड'!