यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Drishyam 3 के डबल धमाके के लिए हो जाएं तैयार, अजय देवगन और मोहनलाल ने शूटिंग का किया ऐलान
Mohanlal की सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट का ऐलान हो गया है। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर ...और पढ़ें

डबल सस्पेंस के साथ Drishyam 3 का डबल धमाका (Photo Credit- X)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम सिनेमा की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के फैंस के लिए बड़ी खबर है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का तीसरा हिस्सा जल्द ही शुरू होने वाला है। मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आएंगे, लेकिन इस बार कहानी में एक नया ट्विस्ट है। आखिर क्या है यह खास खबर और कैसे बनेगी यह फिल्म? आइए, आसान भाषा में जानते हैं पूरी डिटेल्स।
‘दृश्यम 3’ की शूटिंग अक्टूबर 2025 में शुरू
मोहनलाल ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। उन्होंने X पर एक टीजर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जॉर्जकुट्टी के किरदार में दिखे, इसके बाद डायरेक्टर जीतू जोसेफ और प्रोड्यूसर एंटनी पेरुंबावूर के साथ उनकी मुलाकात का एक पल भी दिखाया गया। मोहनलाल ने लिखा, “अक्टूबर 2025 — कैमरा फिर से जॉर्जकुट्टी की ओर मुड़ेगा। अतीत कभी चुप नहीं रहता। दृश्यम3”। इस घोषणा ने फैंस में उत्साह भर दिया है।
Photo Credit- X
यह भी पढ़ें- Mohanlal ने किसे मारा था जोरदार थप्पड़? बर्दाश्त नहीं कर पाए थे इस सुपरस्टार की बुराई
अजय देवगन के साथ हिंदी रीमेक भी शुरू
खास बात यह है कि मलयालम ‘दृश्यम 3’ के साथ-साथ इसका हिंदी वर्जन भी उसी समय शूट होगा, जिसमें अजय देवगन विजय सालगांकर की भूमिका में वापसी करेंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी वर्जन की शूटिंग 2 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी, जो गांधी जयंती का दिन है। यह तारीख फ्रेंचाइजी के थीम—न्याय और सत्य—के लिए खास मानी जाती है। अजय देवगन ने पहले ही इस फिल्म के लिए अपनी डेट्स दे दी हैं, और यह फिल्म गांधी जयंती 2026 को रिलीज होगी।
दोनों फिल्मों का एक साथ बनना
यह पहली बार होगा जब मलयालम और हिंदी वर्जन एक साथ शूट होंगे। दोनों फिल्मों की कहानी एक जैसी हो सकती है, लेकिन यह भी संभव है कि हिंदी वर्जन में कुछ अलग ट्विस्ट हो। पिंकविला के एक सोर्स ने बताया, “यह एक मैराथन शेड्यूल है, जो तीन महीने तक चलेगा। शूटिंग महाराष्ट्र के रियल लोकेशन्स और स्टूडियो सेट्स पर होगी।” अभी यह साफ नहीं है कि हिंदी वर्जन मलयालम का रीमेक होगा या उसका अपना ओरिजिनल स्क्रिप्ट होगा। जुलाई 2025 तक इसकी पूरी जानकारी मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।