मां Sridevi की आखिरी फिल्म से हिट होगा बेटी का करियर, MOM 2 में दिखेंगी खुशी कपूर, शुरू हुई थ्रिलर की शूटिंग
MOM 2: श्रीदेवी को 2017 की फिल्म मॉम के लिए मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अब सीक्वल में उनकी बेटी खुशी कपूर ...और पढ़ें

'मॉम 2' में नजर आएंगी खुशी कपूर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर खुशी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की आखिरी फिल्म के सीक्वल 'मॉम 2' में काम करने वाली हैं, एक्ट्रेस ने 2023 में 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था और अब वे मॉम 2 की शूटिंग के लिए नोएडा पहुंच चुकी हैं।
रिवेंज थ्रिलर थी श्रीदेवी का आखिरी फिल्म
रवि उदयवार के डायरेक्शन में बनी, मॉम एक रिवेंज थ्रिलर थी जो श्रीदेवी द्वारा निभाई गई देवकी की कहानी बताती है, जो अपनी सौतेली बेटी (सजल अली) का बदला लेने की कसम खाती है, जब उसके क्लासमेट्स उसका बेरहमी से गैंग रेप करते हैं। श्रीदेवी ने 2017 की फिल्म मॉम (Mom) के लिए मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था, जो दुबई में उनकी अचानक मौत से कुछ महीने पहले रिलीज हुई थी।
-1772450126829.jpg)
यह भी पढ़ें- Jaya Prada ने ठुकराया था ऋषि कपूर की फिल्म का ऑफर, श्रीदेवी के हाथ लगते ही बन गई थी ब्लॉकबस्टर
पिता कर रहे फिल्म को प्रोड्यूस
मॉम 2 (Mom 2) को गिरीश कोहली डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें जीशु सेनगुप्ता और करिश्मा तन्ना भी हैं। आने वाली फिल्म को खुशी कपूर के पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है, जिन्होंने ओरिजिनल फिल्म में को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया था। अक्षय पुरी भी 'मॉम 2' को सपोर्ट कर रहे हैं।
-1772450140672.jpg)
यहां हो रही फिल्म की शूटिंग
'मॉम 2' को नोएडा, उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नई इंटरनेशनल फिल्म सिटी में शूट होने वाली पहली फिल्म बताया जा रहा है। मॉम के प्रमोशन के दौरान, श्रीदेवी ने देवकी के किरदार की तरफ अट्रैक्ट होने के बारे में बात की थी।
खबरें और भी
-1772450154875.jpg)
दिवंगत एक्टर ने PTI को बताया था, 'इस किरदार ने मुझ पर गहरा असर डाला। यह इमोशंस से भरा है, यह सब इमोशंस और उन्हें महसूस करने के बारे में है। मैं एक एक्टर के तौर पर सेट पर हर चीज से खुद को अलग कर लेती हूं। मैंने अलग रहने या किसी से बात न करने का प्लान नहीं बनाया था, इस कहानी ने मुझे ऐसा करने की इजाजत नहीं दी'।
-1772450169872.jpg)
खुशी कपूर, जो श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी हैं। उन्होंने इसके पहले 'लवयापा' में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और 'नादानियां' में इब्राहिम अली खान जैसे न्यू कमर्स के साथ काम किया है। खुशी ने 'द आर्चीज' के बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
मॉम फिल्म में श्रीदेवी के साथ अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काम किया था। फिल्म में सजल अली ने उनकी बेटी की भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें- Sridevi की वो फिल्म जिसने चमका दिया था जीतेंद्र का करियर, मामूली से बजट में बनी मूवी ने किया था 12 करोड़ का कलेक्शन