Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रेग्नेंट Deepika Padukone ने मॉर्निंग रूटीन से शेयर की ये फोटो, रणवीर सिंह के रिएक्शन ने खींचा ध्यान

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 09:14 AM (GMT+05:30)

    एक्ट्रेस Deepika Padukone अपनी लाइफ के नए फेज को एन्जॉय कर रही हैं। वह कुछ ही महीनों में एक बच्चे को जन्म देंगी। एक्ट्रेस ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण
    2. दीपिका पादुकोण ने शेयर की नई फोटो
    3. रणवीर सिंह के कमेंट ने खींचा ध्यान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कुछ ही महीनों में अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में एंट्री लेंगी। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और उनकी डिलीवरी इसी साल होनी है। जब से दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है, तब से फैंस में एक्साइटमेंट है। एक्ट्रेस के चेहरे पर भी अलग ही ग्लो नजर आता है। 

    अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रहीं दीपिका पादुकोण सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। इस खुशखबरी के इंतजार में बैठे फैंस हर दिन उनकी नई पिक्चर्स को टटोलते हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी रूटीन लाइफ से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद लोग उनकी ब्यूटी की तारीफ करते नहीं थक रहे। 

    दीपिका ने शेयर की ये फोटो

    बीते दिनों दीपिका ने अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी अटेंड की थी, जहां एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिला। यहां रणवीर ने डैडी बनने की खुशी जाहिर की थी। प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रहीं दीपिका ने अपनी रूटीन लाइफ से 'लॉन्ग हेयर डे' की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने लंबे बालों को दिखा रही हैं। फोटो के कैप्शन में दीपिका ने लिखा 'मिस्ड माय लॉन्ग हेयर।'

    View this post on Instagram

    A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

    रणवीर सिंह ने बीवी के लिए लिखी ये बात

    ब्लू टॉप और बिना किसी मेकअप के अपने लंबे बालों को दिखातीं दीपिका की खूबसूरती पर उनके पति ने स्वीट कमेंट किया है। रणवीर ने इस फोटो पर 'क्यूट' कमेंट किया। वहीं, फैंस को भी 'पठान' एक्ट्रेस की फोटो काफी पसंद आई है।

    खबरें और भी

    दीपिका पादुकोण वर्कफ्रंट

    दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो एक्ट्रेस की झोली में 'प्रोजेक्ट के' और 'सिंघम 3' है। 'प्रोजेक्ट के' में दीपिका, प्रभास के साथ नजर आएंगी। वहीं, 'सिंघम 3' हिट कॉप फ्रेंचाइजी 'सिंघम' के अपकमिंग इंस्टॉलमेंट की मल्टीस्टारर फिल्म है।

    यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के शक्तिमान बनने की खबर से नाराज मुकेश खन्ना बोले- 'ऐसी फिल्में करो, जहां नग्नता दिखाने को मिले'