Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Most Googled Indian Film 2022: ब्रह्मास्त्र बनी 2022 की मोस्ट गूगल फिल्म, KGF 2 और द कश्मीर फाइल्स भी शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 07 Dec 2022 05:02 PM (IST)

    Most Googled Indian Film 2022 गूगल ने 2022 की सबसे ज्यादा गूगल की गई फिल्मों की सूची जारी की है। इस सूची में 10 में से चार फिल्में ही बॉलीवुड की है। व ...और पढ़ें

    Most Googled Indian Film 2022: Brahmastra Part One Shiva
    Most Googled Indian Film 2022: Brahmastra Part One Shiva

    नई दिल्ली, जेएनएन। Most Googled Indian Film 2022: 2022 की गूगल सर्च की रिपोर्ट के अनुसार ब्रह्मास्त्र भारतीय फिल्मों में सबसे ज्यादा गूगल की गई है। इसके साथ ही उसने केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स, आरआरआर, कांतारा और द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ा है। गूगल ने अब 2022 में सर्च की गई फिल्मों के नाम की घोषणा की है।

    ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा 2022 की सबसे ज्यादा गूगल की हुई फिल्म है

    सवा 11 महीनों से ज्यादा समय में सूची के अनुसार अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा सबसे ज्यादा गूगल की हुई फिल्म है। इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो लेकिन केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर, कांतारा और द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ा है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान और नागार्जुन की अहम भूमिका है। इस फिल्म ने ₹400 करोड़ से अधिक का व्यापार किया है। फिल्म को लेकर काफी ज्यादा अपेक्षाएं थी। इसके चलते यह सबसे ज्यादा गूगल की हुईं भारतीय फिल्म बनी है।

    यह भी पढ़ें: Navya Naveli Nanda की बर्थडे पार्टी के बाद सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और शनाया कपूर कैमरे से बचते आये नजर

    इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 दूसरे नंबर पर है

    वहीं दूसरे नंबर पर इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 है। वहीं विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर तेलुगु फिल्म आरआरआर है। कांतारा पांचवें पर है। कमल हसन की कमबैक पर विक्रम सातवें नंबर पर है। वहीं पुष्पा द राइज छठे नंबर पर है। खास बात यह है कि बॉलीवुड की चार फिल्में ही टॉप टेन में जगह बना पाई है। इनमें ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अजय देवगन की दृश्यम 2 शामिल है।

    यह भी पढ़ें: Aamir Khan के पिता ने जब लोन लेकर बनाई फिल्म, कर्ज में डूब गया था परिवार

    हॉलीवुड की फिल्म मार्वल: थॉर लव एंड थंडर दसवें नंबर पर है

    दसवें नंबर पर हॉलीवुड की फिल्म मार्वल: थॉर लव एंड थंडर का नाम है। यह फिल्म कमाई के मामले में अन्य हॉलीवुड की फिल्मों के मुकाबले पीछे थी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष सूर्या की जय भीम इस लिस्ट में टॉप पर थी। हालांकि इस वर्ष कमर्शियल फिल्मों ने ज्यादा जगह बनाई है। पूरी सूची इस प्रकार है:

    खबरें और भी

    1) ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा 

    2) केजीएफ चैप्टर 2 

    3) द कश्मीर फाइल्स 

    4) आरआरआर 

    5) कांतारा 

    6) पुष्पा: द राइज

    7) विक्रम 

    8) लाल सिंह चड्ढा 

    9) दृश्यम 2 

    10) थॉर: लव एंड थंडर