Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Most Popular Female Actress: समांथा रुथ प्रभु ने मारी बाजी, आलिया, दीपिका, कटरीना को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 09:52 PM (GMT+05:30)

    Most Popular Female Actress मोस्ट पॉपुलर फिमेल फिल्म स्टार्स की सूची जारी कर दी गई है। यह अक्टूबर माह के लिए है। इसमें दक्षिण की फिल्मों की एक्ट्रेस स ...और पढ़ें

    Most Popular Female Actress: बॉलीवुड से मात्र 3 एक्ट्रेस है।
    Most Popular Female Actress: बॉलीवुड से मात्र 3 एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Most Popular Female Actress: समांथा रुथ प्रभु का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। वह मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार चुनी गई है। मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार की लिस्ट में पहले पायदान पर समांथा रुथ प्रभु है। उन्होंने इस पायदान पर आने के लिए आलिया भट्ट, काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ा है।

    मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की सूची में समांथा रुथ प्रभु पहले पायदान पर है

    ओरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की ओर से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की सूची जारी की गई है। अक्टूबर महीने के लिए है। इसमें कुल 10 एक्ट्रेस के नाम जारी किए गए हैं। पहले पायदान पर समांथा रुथ प्रभु है। वहीं दूसरे पायदान पर आलिया भट्ट हैं। तीसरे पायदान पर नयनतारा है। चौथे पर काजल अग्रवाल, पांचवें पर दीपिका पादुकोण, छठे पर रश्मिका मंदाना, सातवें पर कटरीना कैफ आठवें पर अनुष्का शेट्टी, नौवें कृति सुरेश और दसवें पर त्रिशा कृष्णन का नाम शामिल है।

    यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal पत्नी कटरीना कैफ को करना चाहते हैं कोरियोग्राफ, बताया टैलेंटेड लड़की

    आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ का नाम इस सूची में शामिल है

    बॉलीवुड की एक्ट्रेस की बात की जाए तो मात्र आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ का नाम इस सूची में शामिल है। अन्यथा बाकी की सभी एक्ट्रेस साउथ से है। इससे इस ट्रेंड भी पता चलता है कि बॉलीवुड पर दक्षिण की अभिनेत्रियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है और इसमें नया नाम कीर्ति सुरेश और त्रिशा कृष्णन का जुड़ा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    यह भी पढ़ें: The Kapil Sharma Show: आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता ने की कपिल शर्मा के साथ मस्ती, देखें मजेदार वीडियो

    समांथा रुथ प्रभु द फैमिली मैन 2 से काफी लोकप्रिय हुई थी

    गौरतलब है कि समांथा रुथ प्रभु द फैमिली मैन 2 से काफी लोकप्रिय हुई थी।  इसमें उन्होंने एक विलेन की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने पुष्पा द राइज फिल्म में एक गाने पर शानदार डांस किया था। इस गाने ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। वह हाल ही में अक्षय कुमार के साथ कॉफी विथ करण में नजर आई थी।  हालांकि वह अपने पति के साथ अलग होने की खबरों को लेकर भी मीडिया में बनी रही लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा, उलट उन्होंने सभी एक्ट्रेस को धूल चटाकर अक्टूबर माह में पॉपुलर फिल्म एक्ट्रेस का स्थान प्राप्त किया है। वहीं बॉलीवुड पर साउथ की फिल्मों के अलावा वहां के कलाकारों की दबिश भी इस सर्वे के माध्यम से पता चलती है

    खबरें और भी