Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Most Searched Movies on Google 2023: दुनियाभर में 3 इंडियन मूवीज ने गाड़ा झंडा, इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 03:57 PM (GMT+05:30)

    Most Searched Movies Global 2023 इस साल कई शानदार फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं। इनमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्मों के नाम शामिल हैं जिन्ह ...और पढ़ें

    ग्लोबली गूगल पर छाईं ये टॉप -10 मूवीज (Photo Credit-Instagram)
    ग्लोबली गूगल पर छाईं ये टॉप -10 मूवीज (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. इस साल ग्लोबली गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये मूवीज
    2. लिस्ट में इन 3 बॉलीवुड फिल्मों के नाम
    3. जानिए जवान कौन से नंबर पर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Most Searched Movies 2023: साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है। जल्द ही ये साल भी खत्म होने वाला है। फिल्मों के लिहाज से ये साल सिनेमा जगत के लिए काफी कारगार साबित हुआ है। सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि कई ऐसी हॉलीवुड मूवीज भी इस साल आईं, जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

    इस लेख में हम आपको उन टॉप-10 मूवीज के नाम बताने जा रहे हैं, जिनको ग्लोबली इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। साथ ही इस लिस्ट में बॉलीवुड की कितनी फिल्में शामिल हैं, उनके नाम पर भी चर्चा की जाएगी।

    इस साल ग्लोबली गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये मूवीज

    हर साल की तरह इस बार भी साल की मोस्ट सर्च मूवीज की लिस्ट सामने आ गई है। जैसा की आप जानते हैं कि गूगल साल के आखिरी महीने में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली मूवीज, सेलेब्स, सीरीज और अन्य मामलों की सूची जारी करता है।

    इस आधार पर गूगल की तरफ से इस साल ग्लोबली सबसे अधिक सर्च की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की एक से एक शानदार फिल्मों के नाम शामिल हैं। आइए एक नजर इस सूची में शामिल फिल्मों के नाम की तरफ डालते हैं।

    खबरें और भी

    1. बार्बी
    2. ओपेनहाइमर
    3. जवान
    4. साउंड ऑफ फ्रीडम
    5. जॉन वीक चैप्टर 4
    6. अवतार- द वे ऑफ वॉटर
    7. एवरीथिंग्स एवरीवेअर ऑल एट वन्स
    8. गदर 2
    9. क्रीड 3
    10. पठान

    इस लिस्ट में बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने इस साल बॉक्स ऑफिस से लेकर दुनियाभर में अपनी कमाई का परचम लहराया है।

    बॉलीवुड की इन टॉप 3 मूवीज ने कमाई के मामले में मचाई धूम

    शाह रुख खान स्टारर 'जवान',सनी देओल की 'गदर 2 और पठान' का नाम गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली मूवीज की लिस्ट में क्रमश: 3, 8 और 10वें पायदान पर मौजूद हैं। लेकिन कमाई के मामले रणबीर कपूर की 'एनिमल' को छोड़ते हुए ये मूवीज 2023 की बॉलीवुड की अब तक टॉप-3 मूवीज हैं।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाह रुख खान की 'जवान' ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर 643 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1148 करोड़ का कारोबार किया है। जबकि 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ और वर्ल्डवाइड 691 करोड़ और पठान ने 543 करोड़ और दुनियाभर में 1050 करोड़ का कारोबार किया है।

        फिल्म      बॉक्स ऑफिस कलेक्शन     वर्ल्डवाइड कलेक्शन
        जवान     643 करोड़      1148 करोड़
        गदर 2      525 करोड़      691 करोड़
        पठान     543      1050 करोड़

    जवान, गदर 2 और पठान ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस साल हर किसी को प्रभावित किया। यही वो कारण है जो इन तीनों बॉलीवुड फिल्मों ने कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के ग्लोबली मोस्ट गूगल सर्च के मामले में पीछे छोड़ा है।

    ये भी पढ़ें- Most Searched Movies: शाह रुख-सनी देओल के नाम रहा 2023, सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च हुई ये फिल्में, टॉप 5 में Adipurush