विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sajid Khan Death: कैंसर से जंग हार गए 'मदर इंडिया' के एक्टर साजिद खान, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published: Thu, 28 Dec 2023 04:02 AM (GMT+05:30)

Sajid Khan Death बॉलिवुड अभिनेता साजिद खान का बुधवार को निधन हो गया। वह कैंसर से लंबे समय से पीड़ित ...और पढ़ें

उन्होंने 'माया' और "द सिंगिंग फिलीपीना" जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट से मशहूरियत हासिल की थी।
उन्होंने 'माया' और "द सिंगिंग फिलीपीना" जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट से मशहूरियत हासिल की थी।

HighLights

  1. बॉलिवुड अभिनेता साजिद खान का बुधवार को निधन हो गया।

भाषा, कोच्चि। बॉलिवुड अभिनेता साजिद खान का बुधवार को निधन हो गया। वह कैंसर  से लंबे समय से पीड़ित थे। अभिनेता साजिद खान ने महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त के बिरजू के युवा संस्करण की भूमिका निभाई थी और बाद में उन्होंने 'माया' और "द सिंगिंग फिलीपीना" जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट से मशहूरियत हासिल की थी। एक्टर साजिद ने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

मदर इंडिया के बाद सन ऑफ इंडिया में निभाई थी भूमिका

अभिनेता को केरल के अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम टाउन जुमा मस्जिद में दफनाया गया। 'मदर इंडिया' के बाद साजिद ने सन ऑफ इंडिया में भूमिका निभाई थी।

खान को माया में अपनी भूमिका के साथ एक किशोर आदर्श के रूप में वैश्विक स्टारडम मिला, जहां उन्होंने एक स्थानीय लड़के राजजी की भूमिका निभाई, जो जे नॉर्थ द्वारा निभाए गए चरित्र से दोस्ती करता है। फिल्म की लोकप्रियता के कारण इसी नाम से एक श्रृंखला बनाई गई और खान की लोकप्रियता में इजाफा हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।