Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mother's Day 2023 के अवसर पर विराट कोहली ने अनुष्का और वामिका की अनदेखी तस्वीर की शेयर, फैंस ने कहा- लाजवाब

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 14 May 2023 01:22 PM (IST)

    Mothers Day 2023 अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म का नाम चकदा एक्सप्रेस है। इस रोल के लिए वह अपने पति विराट कोहली के साथ नेट में प्रैक्टिस करते भी नजर आई ...और पढ़ें

    Mother's Day 2023, Virat Kohli, Anushka Sharma, Virat Kohli daughter Vamika
    Mother's Day 2023, Virat Kohli, Anushka Sharma, Virat Kohli daughter Vamika

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mother's Day 2023: 14 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। अब क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की एक अनसीन फोटो शेयर की है। दोनों को बालकनी में खड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, तस्वीर से समझा जा सकता है कि यह दोनों ही है। 

    विराट कोहली ने मदर्स डे पर अनुष्का शर्मा की खास तस्वीर शेयर की है

    विराट कोहली ने मदर्स डे पर अनुष्का शर्मा के लिए खास तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अनुष्का शर्मा को मदर्स डे की शुभकामनाएं भी दी है। उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में अनुष्का और वामिका को बालकनी से व्यू एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। दूसरी और तीसरी तस्वीर उनकी थ्रोबैक तस्वीर है। इसमें विराट की मां और अनुष्का की मां भी नजर आ रही हैं।

     

    विराट कोहली ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "हैप्पी मदर्स डे"

    विराट कोहली ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "हैप्पी मदर्स डे।" इसके साथ उन्होंने लाल दिल की इमोजी शेयर की है। अनुष्का शर्मा ने भी तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए विराट कोहली का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने "थैंक यू" लिखा है। विराट कोहली के फैंस तस्वीरें देखकर खुश हो गए हैं। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने उनसे निवेदन किया है कि वह आज का मैच जीत जाए और अपनी मां और अनुष्का को सरप्राइज दें।

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है। उन्हें 2021 जनवरी में बेटी हुई है। इसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। तब से, उन्होंने अपनी बेटी को फोटोग्राफर्स से दूर रखा है और वे उन्हें उनकी तस्वीर लेने से भी मना करते हैं। अनुष्का शर्मा को पिछली बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इसमें उनके अलावा शाह रुख खान और कटरीना कैफ की भी अहम भूमिका थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। उन्होंने काला में स्पेशल अपीयरेंस किया था।

    खबरें और भी

    अनुष्का शर्मा जल्द चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी

    अनुष्का शर्मा जल्द चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह भारतीय क्रिकेट महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी।