Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mouni Roy और Suraj Nambiar ने मनाया 'विशु', साउथ इंडियन लुक में नजर आया कपल

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 04:58 PM (IST)

    बंगालियों और साउथ इंडियन समुदाय में पोइला बोइसाख और विशु नववर्ष की शुरुआत आज से हुई। आज 14 अप्रैल को बंगाली और साउथ समुदाय के लोग नया साल मना रहे हैं। ...और पढ़ें

    Mouni Roy and Suraj Nambiar (Photo Instagram)
    Mouni Roy and Suraj Nambiar (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत के अलग-अलग राज्यों और समुदायों में लोग अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुसार नए साल का जश्न मनाते हैं। बंगाली समुदाय के लोग बांग्ला कैलेंडर के अनुसार बैसाख महीने की पहली तिथि या पोइला बोइसाख को नए साल मनाते हैं।

    बता दें, बंगालियों के लिए पोइला बोइसाख नववर्ष है। आज 14 अप्रैल को बंगाली और साउथ समुदाय के लोग नया साल मना रहे हैं। इस साल की शुभकामनाएं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपने फैंस को दी है। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने पति संग फोटोज शेयर की है।

    यह भी पढ़ें- Mouni Roy Pics: समंदर बीच पर बोल्ड हुईं मौनी रॉय और Disha Patanai, मिरर सेल्फी में दिखा बिकिनी अवतार

    मौनी और सूरज ने मनाया विशु

    टीवी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पति साउथ इंडियन है। ऐसे में ये कपल अपने-अपने समुदाय का नया साल मना रहे हैं। दोनों के लिए आज का दिन बेहद खास है। एक्ट्रेस ने सूरज संग इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को विशु नववर्ष की बधाई दी है।

    मौनी और सूरज ने की पूजा

    अभिनेत्री ने इस खास मौके पर पति संग पूजा की। इस दौरान दोनों ने ऑफ व्हाइट आउटफिट पहने हुए थे। मौनी जहां व्हाइट गोल्डन और येलो बॉडर वाली साउथ साड़ी पहने नजर आ रही है। इतना ही नहीं मौनी ने अपने बालों में गजरा भी लगाया हुआ है।

    खबरें और भी

    तो वहीं, सूरज धोती-कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं। चारों तस्वीर में मौनी अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में अभिनेत्री पति संग कोज होती दिखाई दे रही हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में अपनी पतली कमर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 

    मौनी रॉय की फिल्में

    मौनी को आखिरी बार वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली में देखा गया था। इससे पहले फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन में नजर आई थी। इससे पहले मौनी रॉय ने टीवी पर कई शोज में भी काम किया हुआ है। एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। 

    यह भी पढ़ें- Mouni Roy ने किए आदियोगी शिव के दर्शन, भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखीं एक्ट्रेस