Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mouni Roy ने स्पेन में अपने लुक से बढ़ाई गर्मी, बिकिनी में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 01:35 PM (IST)

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों पति सूरज के साथ वेकेशन मना रही हैं। ये कपल मुंबई की ...और पढ़ें

    Mouni Roy Spain Vacation (Photo Credit Instagram)
    Mouni Roy Spain Vacation (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. मौनी रॉय का बिकिनी अवतार
    2. पति सूरज संग वेकेशन पर हैं मौनी रॉय
    3. जल्द 'ब्लैकआउट' मूवी में नजर आएंगी

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौनी रॉय (Mouni Roy Bikini Photos) ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने एकता कपूर के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से डेब्यू किया था और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस शो के बाद वह कई और सुपरहिट शोज का हिस्सा बनी। इसके बाद फिल्मी पर्दे पर भी डेब्यू किया, लेकिन वह एक्ट्रेस अपना ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई।

    मौनी रॉय (Mouni Roy) भले ही पर्दे से अभी दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस वेकेशन मूड एन्जॉय कर रही हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

    यह भी पढ़ें-   Too Hot! तपती गर्मी में 38 साल की Mouni Roy ने बढ़ा दिया और पारा, बिकिनी पहन रेत पर लेटकर दिये ऐसे-ऐसे पोज

    मौनी रॉय ने बिकिनी में शेयर की हॉट तस्वीरें

    मौनी रॉय  (Mouni Roy)  बाली में वेकेशन मनाने के बाद अब पति सूरज नांबियार संग स्पेन के मजे लेती नजर आ रही हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी तस्वीरें बोल रही हैं। सोमवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम छुट्टियों की एक झलक साझा की, जिसमें वह बिकिनी पहने नजर आ रही हैं।

    इबिजा में मना रही हैं छुट्टी

    ये कपल स्पेन के खूबसूरत शहर इबिजा में हैं। जहां दोनों बीच साइड के मजे लेते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस बिकिनी टॉप के साथ प्रिटेंड नॉटिड रैपरॉन स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने खुले बाल और ब्लैक सनग्लास के साथ पूरा किया है।

    सूरज संग हुई रोमांटिक

    इस फोटो में मौनी रॉय पति सूरज नांबियार के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय ने ब्लैक पोलका डॉट्स वाली शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। तो वहीं, सूरज नांबियार ब्लू निकर और व्हाइट शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    मौनी रॉय को जल्द 'ब्लैकआउट' मूवी में देखा जाएगा। काफी समय बाद एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर आएंगी। आखिरी बार उन्हें वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली में देखा गया था। इससे पहले फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन में नजर आई थी।

    यह भी पढ़ें- 'नागिन' से पहले एक दिन में 30-30 गोलियां खाती थीं Mouni Roy, ऐसी हो गई थी हालत, बोलीं- जिंदगी खत्म...