Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mouni Roy Birthday: बैकग्राउंड डांसर बन शुरू किया करियर, मेहनत के दम पर पलटी किस्मत, TV से पहुंचीं बॉलीवुड

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 05:31 PM (IST)

    Mouni Roy Birthday मौनी रॉय 28 सितंबर को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस टीवी के साथ बॉलीवुड की दुनिया में भी फैन फॉलोइंग रखती है। एक ...और पढ़ें

    Mouni Roy Celebrating 38th Birthday, Instagram Image
    Mouni Roy Celebrating 38th Birthday, Instagram Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। मौनी रॉय टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती हैं। खूबसूरती के साथ एक्ट्रेस के शानदार आर्टिस्ट भी हैं। मौनी रॉय को डांस में भी महारत हासिल है। एक्ट्रेस ने इस शोहरत को पाने के लिए खूब मेहनत भी की है। इसमें टीवी ने भरपूर साथ दिया है।

    मौनी रॉय, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले से ताल्लुक रखती हैं। शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद मौनी ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली आ गईं। पत्रकारिता के क्षेत्र नाम कमाने की चाहत लिए एक्ट्रेस ने जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन में एडमिशन ले लिया, लेकिन उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इसका पीछे कारण एक्टिंग के लिए उनकी दीवानगी बना।

    यह भी पढ़ें- Mouni Roy Birthday: 'तुमने मेरी जिंदगी बदल दी' मौनी रॉय के बर्थडे पर दिशा पाटनी ने लुटाया प्यार, देखें पोस्ट

    हीरोइन नहीं, बैकग्राउंड बनी मौनी

    दिल्ली छोड़कर मौनी रॉय मायानगरी मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने पहुंच गईं। काफी हाथ-पैर मारने के बाद उन्हें हीरोइन तो नहीं, लेकिन हीरोइन के पीछे बैकग्राउंड डांसर बनने का मौका मिला। एक्टिंग के सपने के साथ मुंबई आई मौना के करियर की शुरुआत कुछ ऐसी हुई।

    टीवी ने दिया साथ

    मौनी रॉय ने इसके बाद टीवी का रुख कर लिया और कई ऑडिशन देने बाद उन्हें एकता कपूर का पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी मिला। इस ड्रामा सीरियल में मौनी ने कृष्णा तुलसी का रोल निभाया था। किरदार छोटा था, लेकिन इसने मौनी को पहचान दिलानी शुरू कर दी। इसके बाद मौनी एकता कपूर का शो नागिन मिल गया, जिसने उनकी किस्मत एकदम से पलट दी।

    खबरें और भी

    एक शो ने पलटी किस्मत

    नागिन टीवी का हिट शो बन गया। इसके साथ ही मौनी रॉय की किस्मत चमक उठी। हालांकि, शोहरत कमा रही मौना लगातार आगे बढ़ती रहीं। नागिन के बाद उनके दूसरे शो देवों के देव महादेव ने और भी पॉपुलैरिटी दिलाई। इसके बाद मौनी मौनी झलक दिखला जा, नच बलिए, कस्तूरी, दो सहेलियां, और जुनून- ऐसी नफरत तो इशक कैसा समेत कई टीवी शो में नजर आईं।

    गोल्ड और केजीएफ का मिला ऑफर

    टीवी की दुनिया में राज करती मौनी रॉय को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड के जरिए बतौर लीड एक्ट्रेस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। मौनी रॉय ने केजीएफ में एक डांस नंबर भी किया था।  

    ब्रह्मास्त्र में मिला मौका

    मौनी रॉय बीते साल अयान मुखर्जी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स शामिल थे। इसके बाद मौनी ने फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

    यह भी पढ़ें: Mouni Roy Pre Birthday: मौनी रॉय ने सेलिब्रेट किया प्री-बर्थडे, दोस्त दिशा पाटनी और सोनम बाजवा ने बिखेरा जलवा