Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2023: मौनी राॅय के रेड कारपेट लुक को देख दिशा पाटनी ने की तारीफ, पति भी खुद को रोक नहीं पाए

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 23 May 2023 11:43 PM (GMT+05:30)

    Cannes 2023 मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत क्योंकि सास भी कभी बहू थी से किया था। एक्ट्रेस ने गोल्ड से बॉलीवुड में कदम रखा था। आखिरी बार उन्हें अयान ...और पढ़ें

    Photo Credit: Mouni Roy Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Mouni Roy Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Cannes 2023: टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से लेकर 'नागिन' तक कई शोज में काम कर चुकी हैं।

    वहीं, बॉलीवुड में फिल्म 'गोल्ड' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली मौनी राॅय इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं। मौनी कान्स फिल्म फेस्टिवल के 76वें सीजन में डेब्यू करती नजर आईं हैं।कान्स में अपने लुक को लेकर मौनी काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं।

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में मौनी रॉय ने लुक की चर्चा

    मौनी राॅय ने फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में चल रहे 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आई हैं। रेड कारपेट के लिए मौनी ने ब्राइट येलो कलर का खूबसूरत गाउन चुना। उन्होंने बालों के साथ भी ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करते हुए इन्हें केवल साइड पार्टिंग कर खुला छोड़ दिया है। वहीं, ग्लोइंग और रेडिएंट स्किन के लिए लाइट मेकअप और लिप शेड चुना है।इसके अलावा मौनी ब्लैक कलर के बॉडी फिटेड फिश कट गाउन में भी रेड कारपेट पर नजर आईं। इन सभी लुक्स की तस्वीरें मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

    पति संग बेस्ट फ्रेंड दिशा ने भी की जमकर तारीफ

    मौनी राॅय को कान्स लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी उनके रेड कारपेट लुक की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। मौनी की इन तस्वीरों पर जहां उनके पति सूरज नामबियर ने दिल का इमोजी बनाया है। वहीं, मौनी की बीएफएफ यानी दिशा पटानी ने कहा, "ओएमजी बहुत सुंदर लग रही हो।" एक्ट्रेस आशका गोराडिया गोबले ने कमेंट में "गॉर्जियस" कहकर उनकी तारीफ की। मौनी की इन तस्वीरों को अब तक काफी बार देखा जा चुका है।