Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बूढ़े अंकल मेरी कमर...' Mouni Roy के साथ हरियाणा में हुई बदतमीजी, एक्ट्रेस ने लगाया अश्लीलता करने का आरोप

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 04:22 PM (IST)

    अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही में हरियाणा के करनाल में एक कार्यक्रम के दौरान हुई परेशान करने वाली घटना शेयर की है। उन्होंने बताया कि वहां म ...और पढ़ें

    मौनी रॉय के साथ हुई बदतमीजी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    मौनी रॉय के साथ हुई बदतमीजी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. हरियाणा में था कार्यक्रम

    2. एक्ट्रेस की कमर छूने की कोशिश की गई

    3. मना करने पर फेंके गुलाब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) हाल ही में हरियाणा के करनाल में एक इवेंट में गई थी। एक्ट्रेस ने वहां से एक बेहद परेशान करने वाली घटना के बारे में बात की है। मौनी ने बताया कि वहां मौजूद लोगों, जिनमें बुजुर्ग पुरुष भी शामिल थे ने कथित तौर पर उन्हें अनुचित तरीके से छुआ और भद्दे कमेंट्स पास किए।

    मौनी ने एक लंबी चौड़ी इंस्टा स्टोरी के जरिए इस बारे में बात की। मौनी ने बताया कि उनके बार-बार मना करने के बावजूद उन पर गुलाब के फूल फेंके गए। एक्ट्रेस ने बताया कि इससे उन्हें बहुत ही ज्यादा अपमानित महसूस हुआ और वो अभी भी मानसिक तौर पर उससे बाहर नहीं आ पाई हैं।

    मौनी के साथ हुई छेड़छाड़

    मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना के बारे में बात करते हुए लिखा, 'पिछले हफ्ते करनाल में एक कार्यक्रम था और मैं वहां के लोगों के व्यवहार से बेहद निराश हूं, खासकर दो अंकल जो हमारे दादा-दादी की उम्र के होंगे बहुत ही गलत व्यवहार कर रहे थे। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ और मैं मंच की ओर बढ़ी, अंकल और परिवार के सदस्य जिसमें सभी पुरुष थे मेरी ओर तस्वीरें खींचने के लिए बढ़े और मेरी कमर पर हाथ रखा। जब मैंने उनसे कहा 'सर, कृपया अपना हाथ हटा लें', तो उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।'

    WhatsApp Image 2026-01-24 at 2.42.36 PM

    यह भी पढ़ें- दो अभिनेत्रियों के साथ इश्क लड़ाते नजर आएंगे Varun Dhawam, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की रिलीज डेट आई सामने

    अंकल ने किए गंदे इशारे - मौनी

    मौनी ने कहा कि स्टेज पर पहुंचते ही बात और बिगड़ गई। उन्होंने आगे लिखा - 'दो अंकल ठीक मेरे सामने खड़े होकर अश्लील कमेंट कर रहे थे, मुझे अश्लील इशारे कर रहे थे और गालियां दे रहे थे। मुझे इसका एहसास हुआ और मैंने पहले तो विनम्रता से उन्हें ऐसा न करने का इशारा किया, जिस पर उन्होंने मुझ पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया। तभी परफॉर्मेंस के बीच में मैं मंच से बाहर जाने लगी, लेकिन तुरंत वापस आकर अपनी परफॉर्मेंस पूरी की। इसके बाद भी वे नहीं रुके और न ही किसी परिवार वाले या आयोजकों ने उन्हें आगे से हटाया।'

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-01-24 at 4.21.05 PM

    मौनी रॉय ने महिलाओं के लिए जताई चिंता

    इसके साथ ही एक्ट्रेस ने छोटी बच्चियों और वहां रहने वाली महिलाओं को लेकर चिंता जताई। मौनी ने लिखा- 'अगर मुझ जैसी किसी को यह सब झेलना पड़ रहा है, तो मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि नई लड़कियां जो काम करना और शो करना शुरू करती हैं, उन पर क्या बीतती होगी। मैं अपमानित और सदमे में हूं और चाहती हूं कि अधिकारी इस असहनीय व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई करें।'

    यह भी पढ़ें- 100 रुपये की रोटी, 410 रुपये का एक गुलाम जामुन... इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के रेस्तरां के खाने की कीमत उड़ा देगी होश