तलाक के बाद Mouni Roy को आई दिशा पाटनी की याद, फोटो शेयर कर अचानक क्यों की डिलीट?
मौनी रॉय ने अपने तलाक की खबरों के बीच दिशा पाटनी को याद करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, जिसे बाद में डिलीट कर दिया। इस घटना ने दिशा को मौनी औ ...और पढ़ें
-1779870447489_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपने पूर्व पति सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इन सबके बीच मौनी रॉय को अकेलेपन में अपनी छोटी बहन की याद आ रही। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इसका पोस्ट किया।
26 मई को मौनी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें वो दिशा पाटनी के साथ नजर आ रही हैं। इसमें दिशा (Disha Patani) के लिए एक कैप्शन लिखते हुए मौनी ने उन्हें अपनी छोटी बहन बताया। मौनी ने दिशा के साथ अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए उस पर एक कूल सा कैप्शन लिखा।
यह भी पढ़ें- इसमें कोई तीसरा व्यक्ति... Mouni Roy से तलाक की वजह पर सूरज नांबियर का आया पहला रिएक्शन
मौनी ने दिशा को किया याद
मौनी ने लिखा- 'अपनी छोटी बहन को मिस कर रही हूं। जल्दी वापस आ जाओ दिशा पाटनी।' हालांकि, कुछ ही समय बाद एक्ट्रेस ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया। बता दें कि मौनी रॉय और दिशा पटानी की दोस्ती अक्सर सुर्खियों में रहती है। अब, मौनी द्वारा अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ एक तस्वीर शेयर करने के बाद उनका रिश्ता फिर से चर्चा में आ गया है।
हालांकि, मौनी का अचानक से यूं फोटो डिलीट कर देना कुछ समझ नहीं आया। यह सब ऐसे समय में हुआ जब मौनी अपने पति सूरज नाम्बियार से अलग हो रही थीं।

क्या दिशा की वजह से हुआ मौनी का तलाक?
शेयर की गई तस्वीर में मौनी ब्लैक कट-आउट मिनी ड्रेस और स्नीकर्स पहने नजर आ रही हैं, वहीं दिशा पटानी ने व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा, ओवरसाइज़्ड डेनिम जींस और व्हाइट कैप में स्पोर्टी और कैजुअल लुक अपनाया है। मौनी द्वारा पोस्ट डिलीट करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके समय को लेकर ऑनलाइन काफी सवाल उठ रहे हैं। मौनी और सूरज के अलग होने के बाद, दिशा ट्रोलिंग का शिकार हो गईं और उन्हें इस असफल शादी से जोड़ा गया।
खबरें और भी
-1779870766349.jpg)
दिशा पाटनी का नाम मौनी-सूरज के तलाक से जोड़ा गया था। उनकी दोस्ती बेवजह की अटकलों का विषय बन गई। इसी दौरान कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दिशा पर मौनी और सूरज के बीच दरार का आरोप लगाया। इस आलोचना के जवाब में, दिशा ने कथित तौर पर ऑनलाइन हेट मैसेजेस मिलने के बाद अपनी कुछ पोस्ट पर कमेंट्स डिसेबल कर दिए।