विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब बड़े परदे पर दिखेंगे 'सलमौनी', जाते साल की नई ख़बर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 26 Dec 2017 10:35 AM (IST)

दबंग 3 को प्रभुदेवा डायरेक्ट करने जा रहे हैं जबकि पहले दोनों भाग सलमान के भाई अरबाज़ ने डायरेक्ट किये थे।

अब बड़े परदे पर दिखेंगे 'सलमौनी', जाते साल की नई ख़बर
अब बड़े परदे पर दिखेंगे 'सलमौनी', जाते साल की नई ख़बर

मुंबई। सलमान खान ने हाल ही में कहा था कि दबंग का तीसरा भाग वो अगले साल शुरू करने वाले हैं, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। इस फिल्म में इस बार बहुत कुछ नया देखने मिलेगा और एक ख़ूबसूरत चेहरा भी।

सीधी ख़बर ये है कि छोटे परदे पर नागिन के रोल के लिए फेमस मौनी रॉय भी दबंग 3 का हिस्सा होंगी और एक बहुत भी अलग रोल में नज़र आएँगी। लेकिन यहां आपको एक बात साफ़ कर दे कि दबंग 3 की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा ही होंगे , जिन्होंने पहले दो भाग में चुलबुल पांडे की बीवी का किरदार निभाया था। मौनी रॉय इन दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में काम करने के कारण चर्चा में हैं। वो करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नज़र आयेंगी। सलमान खान की दबंग 3 अगले साल शुरू होगी। गौरतलब है कि सलमान खान ने साल 2018 और 2019 की ईद अपने नाम पर बुक कर ली है, जैसा वो हर बार करते हैं। अगले साल ईद के मौके पर रेस 3 आएगी और उसके अगले साल ईद पर भारत। सलमान,ईद को अपने लिए हमेशा से लकी मानते रहे हैं। साल 2015 में इसी मौके पर बजरंगी भाईजान , 2016 में सुल्तान और 2017 में ट्यूबलाइट रिलीज़ है थी। जानकारी के मुताबिक दबंग का तीसरा भाग अगले साल के अंत में रिलीज़ हो सकता है। दबंग 3 को प्रभुदेवा डायरेक्ट करने जा रहे हैं जबकि पहले दोनों भाग सलमान के भाई अरबाज़ ने डायरेक्ट किये थे।

यह भी पढ़ें:नये साल में ऐश्वर्या बच्चन का धमाका, कर सकती हैं ये किरदार

 

पिछले दिनों ऐसी ख़बर थी कि अरबाज़ खान ने थोड़ी नाराज़गी के साथ इस फिल्म को छोड़ दिया है। सलमान खान की दबंग साल 2010 में रिलीज़ हुई थी और उसके दो साल बाद दबंग का दूसरा भाग।