Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Movies Release In December 2022: सर्कस, अवतार, गणपत समेत ये फिल्में दिसंबर में होगी रिलीज, करोड़ों लगे दाव पर

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 10:55 PM (IST)

    Movies Release In December 2022 साल 2022 का अंत होने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के करोड़ों दाव पर लगने वाले हैं क्योंकि कई बड़ी फिल्म रिलीज होने ...और पढ़ें

    Movies Release In December 2022, Instagram Post
    Movies Release In December 2022, Instagram Post

    नई दिल्ली, जेएनएन। Movies Release In December 2022: 'द कश्मीर फाइल्स', 'भूल भुलैया 2', 'ब्रह्मास्त्र' और 'दृश्यम 2'  जैसी कुछ फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो इस साल बॉलीवुड का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल रहा है। होली और दिवाली जैसे लंबे हॉलीडे पर करोड़ों का बिजनेस करने वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन और कंगना रनोट तक कई सुपरस्टार की फिल्में अब तक पिट चुकी है। बायकॉट ट्रेंड ने भी इंडस्ट्री के बिजनेस को बुरी तरह प्रभावित किया।

    अब साल खत्म होने को है और कई चर्चित फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसके साथ ही कई बड़े एक्टर्स और प्रोडक्शन हाउस की साख भी दाव पर लगी है। अब देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर कौन दर्शकों के दिल को जीत पाएगा। आइए जानते हैं इस साल दिसंबर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है।

    एन एक्शन हीरो (An Action Hero)

    रिलीज डेट- 2 दिसंबर

    साल 2022 एक्टर आयुष्मान खुराना के लिए कुछ अच्छा साबित नहीं हुआ। इस साल उनकी दो फिल्में अनेक और डॉक्टर जी फ्लॉप हो चुकी है। ऐसे में 2022 की उनकी तीसरी फिल्म एन एक्शन हीरो के हिट होना जरुरी हो गया है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ ओटीटी स्टार जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। एन एक्शन हीरो 2 दिसंबर को रिलीज होगी।

    हिट: द सेकेंड केस (HIT: The 2nd Case)

    रिलीज डेट- 2 दिसंबर

    इस साल हिंदी बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का बोल-बाला रहा। अब तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म हिट: द सेकेंड केस रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अदिवि शेष और मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में हैं। फिल्म में अदिवि एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं और एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ एक दिलचस्प बात जुड़ी है। हिट की कहानी हाल ही में दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस से काफी मिलती-जुलती है। हालांकि, यह सिर्फ एक संयोग है क्योंकि फिल्म की कहानी कुछ साल पहले लिखी गई थी। तेलुगु के साथ-साथ हिट 2 दिसंबर को हिंदी में भी रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    सलाम वेंकी (Salaam Venky)

    रिलीज डेट- 9 दिसंबर

    काजोल और विशाल जेठवा स्टारर सलाम वेंकी एक गंभीर बीमारी पर बनी फिल्म है, जो एक मां-बेटे की बॉन्डिंग और उनके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह 9 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन तमिल की फेमस एक्ट्रेस रेवती ने किया है, जबकि फिल्म ब्लाइव प्रोडक्शन और आरटेक स्टूडियो के बैनर तले बनी है।

    अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The Way of Water)

    रिलीज डेट- 16 दिसंबर

    जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर भी इस साल दिसंबर में रिलीज हो रही है। फिल्म का पहला पार्ट 18 दिसंबर 2009 को रिलीज हुआ था और फिल्म को दुनियाभर में सराहना मिली थी। अब फिल्म का दूसरा पार्ट अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। फिल्म के पहले पार्ट ने लगभग 2000 करोड़ का बिजनेस किया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का दूसरा पार्ट क्या कमाल करता है।

    सर्कस (Cirkus)

    रिलीज डेट- 23 दिसंबर

    रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सर्कस में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। ये फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, लेकिन फिल्म किरदारों के अलावा और कोई जानकारी साझा नहीं की गई। अब ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म की कहानी सामने आएंगी। सर्कस क्रिसमस के नजदीक 23 दिसंबर को रिलीज होगी।