Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    November Movies Release: फुलऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा नवंबर, थिएटर्स में रिलीज हो रही हैं ये 8 मूवीज

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 02:22 PM (IST)

    Upcoming Movies Release नवंबर के महीने की शुरुआत आज से हो गई है। सिंघम अगेन (Singham Again) और भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) जैसी बड़ी मूवीज भी सिन ...और पढ़ें

    बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी ये फिल्में (Photo Credit-X)
    बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी ये फिल्में (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. बड़े पर्दे पर धमाकेदार होगा नवंबर
    2. ये फिल्में होने वाली हैं रिलीज
    3. लिस्ट में एक से बढ़कर एक थ्रिलर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल का 11वां महीने यानी नवंबर आज से शुरू हो गया है। जिसका आगाज हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) और एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन (Singham Again) के साथ हो गया है। लेकिन इन दोनों फिल्मों के अलावा नवंबर में एंटरटेनमेंट का फुल ऑन डोज कम होने का नाम नहीं लेगा। क्योंकि इस महीने में सिनेमाघरों में कई शानदार फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। 

    इस लेख में हम आपको सिनेमा जगत की उन फिल्मों के बारे में डिटेल्स में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सिल्वर स्क्रीन पर नवंबर (Movies Release In November)  में उतारा जाएगा। आइए उन मूवीज के नामों के बारे में जानते हैं। 

    सिंघम अगेन- 1 नवंबर

    निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म सिंघम अगेन आज से बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर और अर्जुन कपूर जैसे कई कलाकारों से सजी ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है। 

    ये भी पढ़ें- Upcoming OTT Release: नवंबर में धुआं-धुआं कर देंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, ओटीटी पर आएगी रिलीज की बाढ़

    भूल भुलैया 3- 1 नवंबर

    हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी भूल भुलैया की तीसरी किस्त यानी भूल भुलैया 3 को भी सिंघम अगेन के साथ-साथ थिएटर्स में आज से रिलीज किया गया है। पिछले दो पार्ट की अपार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन स्टारर ये मूवी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती दिखेगी।

    खबरें और भी

    कंगुवा- 14 नवंबर

    साउथ सिनेमा की तरफ से इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी कंगुवा को भी इसी महीने की 14 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सूर्या और बॉबी देओल स्टारर इस मूवी को लेकर दर्शकों में काफी हाइफ देखने को मिल रहा है। 

    द साबरमती रिपोर्ट- 15 नवंबर

    बीते समय में कई रिलीज डेट में बदलाव करने वाली विक्रांत मैसी स्टारर मूवी द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। ये फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 

    आई वॉन्ट टू टॉक- 22 नवंबर

    लंबे समय बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन बड़े पर्दे पर कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। निर्देशक सूजीत सरकार की फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक में अभिषेक नजर आने वाले हैं, जिसे 22 नवंबर को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। 

    धड़क 2- 22 नवंबर

    धर्मा प्रोडक्शन की सफल फिल्म धड़का का सीक्वेल भी इस साल सिल्वर स्क्रीन पर आने वाला है। जिसका एलान कुछ समय पहले ही मेकर्स की तरफ किया गया था। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ये फिल्म 22 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। 

    नाम- 22 नवंबर

    करीब 10 सालों से रिलीज के लिए डेट और टाइम तलाशने वाली निर्देशक अनीस बज्मी की मूवी नाम अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अजय देवगन स्टारर इस सस्पेंस थ्रिलर को भी 22 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। 

    मेट्रो इन दिनों- 29 नवंबर

    नवंबर महीने की अंत निर्देशक अनुराग बासु की बहुचर्चित फिल्म मेट्रो इन दिनों के जरिए होगी। सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर जैसे कई दिग्गज कलाकारों से सजी ये रोमांटिक थ्रिलर 29 नवंबर के दिन बड़े पर्दे पर एंट्री मारेगी। 

    ये भी पढ़ें- Upcoming OTT Releases: ओटीटी पर लौटे हनुमान, थ्रिलर स्टोरी 'दो पत्ती' में दिखेगा कृति सेनन का खूंखार अवतार