यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Box Office Clash: 4 नवंबर को होगी कटरीना, सोनाक्षी, जाह्नवी की भिड़ंत, बॉक्स ऑफिस पर किसकी मचेगी धूम?
Box Office Clash नवंबर में कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस बीच महीने के पहले शुक्रवार को तीन बड़ी एक्ट्रेस की फिल्मों के बीच भिड़ंत ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Films Releasing on 4th November 2022: नवंबर का शुरुआती हफ्ता दर्शकों के लिए फिल्मों की बौछार लेकर आ रहा है। इस महीने कई फिल्में थिएटर्स या फिर ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। ऐसे में कई फिल्मों का आपस में क्लैश करना भी तय है और यह हो भी रहा है। नवंबर के पहले शुक्रवार यानी की चार तारीख को बॉक्स ऑफिस पर 3-3 फिल्में क्लैस कर रही हैं। यह तीनों फिल्में बड़ी और प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों को लेकर बनाई गई हैं। आइये जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
फोन भूत
कटरीना कैफ की यह मल्टीस्टारर फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर की मूवी है। फिल्म को लेकर कई सारी जानकारी लंबे समय से दर्शकों के बीच साझा की जा रही है। पिछले दिनों फिल्म से कटरीना के आइटम डांस का वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को खूब तारीफ मिली। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कटरीना स्टाइलिश भूतनी बनी हैं। डर और कॉमेडी की चाशनी में लिपटी इस फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।
View this post on Instagram
डबल एक्सएल
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी को बड़े पर्दे पर साथ में देखने का इंतजार चार नवंबर को खत्म हो जाएगा। जैसा कि नाम से पता लग रहा है, यह फिल्म 'प्लस साइड' महिलाओं को लेकर बनाई गई है। फिल्म में मोटी महिलाओं की जिंदगी की परेशानियों को दिखाया जाएगा। मेकर्स ने डबल एक्सएल को यूथ को ध्यान में रखते हुए बनाया है। फिल्म का ट्रेलर 12 अक्टूबर को रिलीज किया गया था, जिसे फैंस का पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।
View this post on Instagram
मिली
जाह्नवी कपूर की मच अवेटेड फिल्म मिली भी चार नवंबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इस मूवी की कहानी मिली नौडियाल नाम की लड़की के ईद गिद घूमती है, जो अपने पिता की सिगरेट पीने की आदत से परेशान है। वह सुबह क्लिनिक में तो शाम को रेस्टोरेंट में काम करती है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
एक दिन वह अचानक फ्रीजर में बंद हो जाती है। मिली के पास बाहर आने का कोई रास्ता नहीं है। फिल्म का ट्रेलर बेहद डरावना लेकिन धमाकेदार है।