यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajkummar Rao ने बताया कैसा होगा Mr And Mrs Mahi में उनका किरदार, फिल्म की कहानी को लेकर कही ये बात
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr And Mrs Mahi) को लेकर सुर्खियों मे ...और पढ़ें

HighLights
- फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर
- 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में साथ आएंगे नजर
- इस दिन थिएटर्स में दस्तक देगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शरण शर्मा के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। यह मूवी कुछ ही दिनों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में इसकी स्टार कास्ट और टीम फिल्म का जमकर प्रमोशन करते हुए नजर आ रही है।
अब फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले अभिनेता ने एक इंटरव्यू में फिल्म की कहानी के बारे में बात की है और साथ ही उन्होंने बताया है कि इसमें उनका किरदार कैसा होने वाला है। दर्शकों को इसमें रोमांस, फाइट सब कुछ देखने को मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: Mr & Mrs Mahi एक्टर राजकुमार राव अब संभालेंगे प्रोडक्शन की कमान, ओटीटी के साथ शुरू करेंगे नई पारी
ऐसी होगी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कहानी
लगभग दो हफ्ते पहले 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उसके बाद से हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। ऑडियंस एक बार फिर राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड है। अब हाल ही में एएनआई के साथ बात करते हुए राजकुमार राव ने फिल्म की कहानी के बारे में बात की है। एक्टर ने कहा कि
'मिस्टर एंड मिसेज माही' यह आप सभी की कहानी है। इस मूवी में आप सबके लिए कुछ न कुछ है। इसमें रिलेशनशिप की स्टोरी है, हसबैंड-वाइफ की, गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड उनका प्यार, उनकी फाइट, उनकी ईगो, उनका करियर इस मूवी में बहुत कुछ है।

वहीं, राजकुमार राव ने अपने किरदार का के बारे में बताया कि इसमें वह एक असफल क्रिकेटर के रूप में दिखाई देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि
खबरें और भी
इस फिल्म में मेरे किरदार का नाम है महेंद्र, जो एक असफल क्रिकेटर है। उसको लाइफ में क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। उसका सपना था कि वह एक बड़ा क्रिकेटर बने और देश के लिए खेले, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता, जिसकी कई वजह हैं जैसे परिवार का दबाव। इसके बाद उसकी शादी होती है, महिमा एंड महेंद्र। इसके बाद महेंद्र अपना सपना अपनी पत्नी के जरिए जीते हैं। पहले महिमा क्रिकेट खेलती थीं और अब महेंद्र उन्हें सपोर्ट करेंगे।

बता दें कि मिस्टर एंड मिसेज माही आने वाली 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।