विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये एक चूक थी...', सान्या मल्होत्रा की फिल्म Mrs के विवाद पर डायरेक्टर आरती कदम ने तोड़ी चुप्पी

Published: Sun, 09 Feb 2025 04:06 PM (IST)

सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म मिसेज (Mrs Movie) जब से रिलीज हुई है चर्चा में है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ...और पढ़ें

मिसेज के विवाद पर बोलीं डायरेक्टर आरती कदव। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
मिसेज के विवाद पर बोलीं डायरेक्टर आरती कदव। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ओटीटी पर रिलीज हुई मिसेज मूवी
  2. मलयालम फिल्म की रीमेक है मिसेज
  3. मिसेज के विवाद पर बोलीं आरती कदव

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की फिल्म मिसेज रिलीज हो गई है। यह फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। दर्शक और क्रिटिक्स मिसेज की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की निर्देशक ने विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

बीते दिन मिसेज उस वक्त विवादों में फंस गई थी, जब फिल्म के स्लेट पर क्रू का जिक्र नहीं हुआ। अब निर्देशक आरती कदव (Arati Kadav) ने इसे चूक बताया है।

विवाद पर बोलीं डायरेक्टर

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में आरती कदव ने कहा, "यह वाकई एक चूक थी। इसमें बहुत सारे खिलाड़ी थे और यह एक वाकई गलती थी। इस पर 3-4 प्लेटफॉर्म सहयोग कर रहे थे। जब मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा, 'यह एक वास्तविक गलती है' और उन्होंने तुरंत इसे ठीक कर दिया।"

Arati Kadav

आरती कदव ने आगे कहा, "मेरे क्रू के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। वे एक परिवार की तरह बन गए हैं, क्योंकि हमारा एक बहुत ही जीवंत व्हाट्सएप ग्रुप है। इसलिए हम इस पर चर्चा कर रहे थे और मुझे खुशी है कि क्रू को उनका उचित श्रेय मिल रहा है। मेरी फिल्म में कई नए कलाकार हैं। उनके लिए अपना नाम वहां देखना बहुत महत्वपूर्ण था।"

यह भी पढ़ें- Mrs Review: मिसेज देखकर कई शादीशुदा महिलाओं को होगा ये एहसास, खड़े होकर बजाएंगे सान्या मल्होत्रा के लिए ताली

क्यों हुआ था मिसेज पर विवाद?

25 जनवरी 2025 को मिसेज का ट्रेलर रिलीज हुआ था। एक तरफ लोग ट्रेलर की तारीफ कर रहे थे, दूसरी ओर एक मिस्टेक ने विवाद खड़ा कर दिया था। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में देखा गया कि स्लेट में टैक्नीशियन का नाम मिसिंग था। बाद में मेकर्स ने तुरंत यह गलती सुधार ली थी।

Sanya malhotra

किसकी रीमेक है मिसेज मूवी?

मिसेज मूवी मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की रीमेक है। यह एक क्लासिक कल्ट मूवी है, जो 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में निमिषा सजायन, सूरज, टी सुरेश बाबू और अनघा अशोक जैसे सितारे लीड रोल में थे। इसका निर्देशन जो बेबी ने किया था। यह फिल्म स्लीपर हिट साबित हुई थी। बाद में इसी फिल्म को तमिल में बनाया गया और अब हिंदी में। हिंदी रीमेक में सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं। 

क्या है मिसेज की कहानी?

मिसेज की कहानी एक ऐसी महिला की है, जिसकी दुनिया शादी के बाद सिर्फ किचन के इर्द-गिर्द घूमती है। शादी के बाद महिला की जिंदगी सिर्फ पति और ससुराल वालों को खुश करने में निकल जाती है और उसके ख्वाब दबकर रह जाते हैं। मिसेज में महिला की इसी कहानी को दिखाया गया है। सान्या मल्होत्रा स्टारर मिसेज को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 (Zee5) पर स्ट्रीम हो रही है।

यह भी पढ़ें- 32 साल की उम्र में Mrs बनने के लिए क्यों तैयार हुई Sanya Malhotra, कहा- इस सोच को बदलने की है जरूरत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।