Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mrunal Thakur ने 'जय गंगाजल' के लिए दिया था ऑडिशन लेकिन प्रियंका चोपड़ा को दिया गया रोल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 08:28 PM (GMT+05:30)

    Mrunal Thakur On Priyanka Chopra मृणाल ठाकुर ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म जय गंगाजल के लिए ऑडिशन दिया था। ह ...और पढ़ें

    Mrunal Thakur On Priyanka Chopra: मृणाल ठाकुर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Mrunal Thakur On Priyanka Chopra: मृणाल ठाकुर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mrunal Thakur On Priyanka Chopra: मृणाल ठाकुर जल्द फिल्म गुमराह में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा आदित्य राय कपूर की अहम भूमिका है। अब उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें इससे पहले भी एक कॉप की भूमिका के लिए चुना गया था।

    मृणाल ठाकुर ने 'जय गंगाजल' के लिए दिया था ऑडिशन

    मृणाल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कई रोल खोए हैं। इसमें प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल भी शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। यह फिल्म 2016 में आई थी। हालांकि, यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा के पास चली गई। एक कार्यक्रम में बोलते हुए मृणाल ठाकुर ने कहा कि भले ही उनका रोल प्रियंका चोपड़ा के पास चला गया लेकिन वह प्रियंका चोपड़ा के काम को पसंद करती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

    मृणाल ठाकुर ने कहा, 'मैं शायद तैयार नहीं थी'

    मृणाल ठाकुर ने कहा, 'उन्होंने फिल्म में जो भी किया, मैं शायद उस समय वैसा नहीं कर पाती। मैं शायद तैयार नहीं थी।' मृणाल ठाकुर आगे कहती हैं कि जब वह अपना रोल खो देती थी या उन्हें रिजेक्ट किया जाता था तो उन्होंने सीखा कि रिजेक्शन का सामना कैसे किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कई अवसर ऐसे भी आए, जब वह छोड़ देना चाहती थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

    मृणाल ठाकुर फिल्म इंडस्ट्री को करना चाहती थी अलविदा

    मृणाल ठाकुर कहती हैं, 'जब लव सोनिया को रिलीज नहीं मिल रही थी क्योंकि इसका सब्जेक्ट बहुत ही हार्ड हीटिंग था। इस अवसर पर मुझे ऐसा लगा कि छोड़ देना चाहिए लेकिन फिर ख्याल आया कि मुझे अपना 100% देना चाहिए ताकि बाद में पछतावा ना हो।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

    मृणाल ठाकुर ने अक्षय कुमार के साथ सेल्फी में भी काम किया था

    मृणाल ठाकुर फिल्म अभिनेत्री हैं। वह हाल ही में कई फिल्मों में नजर आई हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म सेल्फी में भी काम किया था। इस फिल्म का गाना कुड़िए नी तेरी वाइब काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म में इमरान हाशमी की भी अहम भूमिका थी। फिल्म के गाने हिट हुए है।

    खबरें और भी